-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Maa Movie Review In Hindi Kajol Proved Her Acting In Her Debut Horror Movie
मां फिल्म रिव्यू: देवी मां की भक्ति की जीत का जश्न मनाती है काजोल की हॉरर फिल्म
- Written By: अनिल सिंह
काजोल की फिल्म मां रिलीज हो चुकी है अगर आप काजोल की पहली हॉरर मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं तो थिएटर जाने से पहले ये रिव्यू जरूर पढ़ लें।

Maa Movie Review: हॉरर फिल्म में भी लाजवाब है काजोल का अभिनय
- फिल्म: मां
- निर्देशक: विशाल फुरिया
- कास्ट: काजोल, इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और खेरिन शर्मा
- जॉनर: पौराणिक हॉरर फिल्म
- रनटाइम: 2 घंटे 15 मिनट
- रेटिंग्स: 3.5 स्टार्स
काजोल ने दर्जनों हिट फिल्में दी है लेकिन पहली बार वह किसी हॉरर फिल्म में नजर आ रही हैं। काजोल की फिल्म मां रिलीज हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करेगी यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन फिल्म में काजोल ने जबरदस्त एक्टिंग की है। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी क्या है?
ये भी पढ़ें- घोर लापरवाही, कुबेर फिल्म देख रहे थे दर्शक, धड़ाम से गिरी थिएटर की छत, कई घायल
कहानी: ये कहानी है चंद्रोपुर गांव की जहां के जंगल में अम्स्जा नाम का एक ऐसा दैत्य निवास करता है जो गांव की मासूम बच्चियों को अपना शिकार बनाता है। अम्स्जा का जिक्र मिलता है मां कालिका और रक्तबीज की कथा से और उसी दानव से इसकी उपज हुई है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार देवी मां समय समय पर अपने भक्तों को सपने में दर्शन देकर उस राक्षस से बचने के लिए उनकी मदद करती है। हालांकि मां के संदेश को समझने में गांव वालों की एक चूक हो जाती है, जिसका खामियाजा उन्हें बरसों तक भुगतना पड़ता है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार इंद्रनील सेनगुप्ता के किरदार शुवंकर के परिवार पर देवी की कृपा होता है और उनमें वो शक्तियां होती है जिससे वो दैत्य अम्स्जा का अंत कर सके। इसके चलते वो वो राक्षस भी उनके परिवार पर अपनी नजर रखता है और बारी-बारी से सभी को अपना शिकार बनता है। हालांकि शुवंकर की मौत के बाद उसकी बेटी श्वेता पर अम्स्जा की नजर होती है। लेकिन उसकी मां अंबिका (काजोल), देवी की कृपा उसकी ढाल बनकर खड़ी होती है और न सिर्फ उसे बचाती है बल्कि अम्स्जा का वध भी करती है।
अभिनय: फिल्म में काजोल ने अंबिका के किरदार को बेहद सशक्त और मजबूती से निभाया है। शुरू से अंत तक उनके काम में एक गंभीरता देखने को मिलती है जो फिल्म को बेहतर बनाती है। फिल्म में बाल कलाकार के रूप में नजर आई खेरिन शर्मा ने वाकई बढ़िया काम किया है। इसी के साथ यहां नेगेटिव रोल में नजर आए रोनित रॉय अपनी भूमिका से हमें हैरान करते नजर आते हैं।
म्यूजिक: फिल्म का म्यूजिक सराहनीय है और इसके बेकग्राउंड साउंड पर भी बढ़िया काम किया गया है। क्योंकि ये फिल्म देवी मां के भक्त और एक दैत्य की कहानी है, लेकिन इसमें कोई ऐसा मनमोहक भक्तिगीत नहीं जो सीन्स में जान दाल दे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
फाइनल टेक: अपनी हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर विशाल फुरिया साबित करते हैं कि इस जॉनर की उन्हें बेहद उम्दा समझ है। हालांकि फिल्म का फर्स्ट हाफ थोडा स्लो है, इसका क्लाइमेक्स यकीनन जबरदस्त है। फिल्म में वीएफएक्स और विजुअल्स पर भी बारीकी से काम किया गया है जो इसे एक विजुअल ट्रीट बनाती है। अगर आप हॉरर फिल्मों के शौक़ीन हैं और हमारी लोक कथाओं में दिलचस्पी रखते हैं, तो हमारी राय में आप भी इस फिल्म को सिनेमाघरों में एन्जॉय करेंगे।
Maa movie review in hindi kajol proved her acting in her debut horror movie
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














