Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

OTT पर नए सफर की शुरुआत करेंगी ट्विंकल खन्ना, शो में काजोल का भी मिलेगा साथ

काजोल ने फिल्मों में वापसी कर लिए लेकिन ट्विंकल खन्ना भी अब एक नए सफर पर निकलने जा रही हैं। काजोल और ट्विंकल दोनों एक चैट शो में नजर आएंगी, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रीमियर किया जाएगा।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jul 03, 2025 | 04:14 PM

काजोल और ट्विंकल खन्ना साथ में होस्ट करेंगी चैट शो

Follow Us
Close
Follow Us:

ट्विंकल खन्ना करीब 24 साल से बॉलीवुड से दूर हैं, उनकी आखिरी फिल्म लव के लिए कुछ भी करेगा साल 2001 में रिलीज हुई थी, लेकिन अब वह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं, हालांकि वह फिल्म में नजर नहीं आएंगी, लेकिन वह एक चैट शो होस्ट करने वाली हैं। इसमें उनका साथ काजोल देंगी। चैट शो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर प्रीमियम किया जाएगा। खबर के मुताबिक चैट शो में बॉलीवुड के बड़े कलाकार मेहमान बनकर आएंगे और यह दोनों उनका इंटरव्यू लेंगी।

फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि प्राइम वीडियो एक सेलिब्रिटी चैट शो बनाने जा रहा है और इसमें काजोल और ट्विंकल खन्ना होस्ट के तौर पर नजर आएंगी। चैट शो में मेहमान के तौर पर शाहरुख खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कलाकार हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें- हॉलीवुड में उड़ान पर भारत में अटका दिल, प्रियंका चोपड़ा के फैंस लिए गुड न्यूज

ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी एक्टर्स पर फिर गिरी गाज, 24 घंटे की चांदनी फिर अंधेरी रात

चैट शो का नाम क्या होगा
चैट शो का नाम क्या होगा इसके बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है। खबर के मुताबिक चैट शो के 8 एपिसोड होंगे और आने वाले वक्त में इसके कई सीजन दर्शकों को देखने मिलेंगे। हर एपिसोड में गेस्ट बनकर आया मेहमान होस्ट के साथ अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर बात करेगा। यह पहला मौका होगा जब काजोल और ट्विंकल खन्ना एक साथ किसी चैट शो को होस्ट करती नजर आएंगी। दोनों ने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। ऐसे में दोनों इस नई भूमिका में क्या कमाल करती हैं, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा।

Kajol and twinkle khanna to host chat show on prime video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2025 | 01:02 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Kajol Devgan
  • Prime Video

सम्बंधित ख़बरें

1

New Year 2026: फिल्मों, वेब सीरीज और नए सितारों से सजेगा मनोरंजन का साल, बॉलीवुड के लिए रहेगा खास

2

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना ने एक ही लोकेशन से शेयर की न्यू ईयर झलकियां, वायरल फोटोज ने खोला राज

3

स्पिरिट का फर्स्ट लुक आते ही मचा तहलका, प्रभास-तृप्ति डिमरी के इंटेंस अवतार ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

4

नए साल की शुरुआत में इमोशनल हुईं ईशा देओल, आसमान की ओर इशारा कर पिता को धर्मेंद्र को किया याद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.