कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट बनी वजह
'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। 27 जून की रात उन्हें मुंबई के कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- Written By: सोनाली झा
कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 13’ की दमदार कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। शेफाली जरीवाला को 27 जून की रात कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल कूपर हॉस्पिटल, मुंबई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी, जो खुद एक टीवी एक्टर हैं, उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन अफसोस, डॉक्टर्स उनकी जान नहीं बचा सके। इस दुखद घटना ने पूरे फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। पराग त्यागी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेहद टूटे और गमगीन नजर आ रहे हैं, उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से भी इनकार कर दिया।
कांटा लगा से मिली थी खास पहचान
शेफाली जरीवाला को 2002 में आए पॉपुलर रीमिक्स ‘कांटा लगा’ से घर-घर में पहचान मिली थी। उनका ग्लैमरस अंदाज और आत्मविश्वास भरा डांस आज भी लोगों की यादों में बसा हुआ है। इस एक गाने ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इसके बाद वह सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ (2004) में भी नजर आईं, जिसमें उनकी छोटी-सी उपस्थिति भी लोगों को याद रह गई।
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
वरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
बिग बॉस 13 में दिखा था दमदार पक्ष
बिग बॉस 13 में शेफाली ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और अपने शांत लेकिन मजबूत व्यक्तित्व से दर्शकों को प्रभावित किया था। वह अपने आत्मविश्वास, स्पष्ट बोलने की शैली और रिश्तों को सहेजने के तरीके के लिए जानी जाती थीं। शो में उनकी परिपक्वता और ईमानदारी ने फैंस के दिल जीत लिए थे। शेफाली जरीवाला के अचानक निधन की खबर से फैंस, दोस्तों और इंडस्ट्री के कलाकारों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलियों का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग उन्हें एक आकर्षक कलाकार, सशक्त महिला और जिंदादिल इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।
