Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बात करके हल निकालें…’, ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के छोड़ने पर जॉनी लीवर ने किया रिएक्ट

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता परेश रावल इन दिनों चर्चा में है। उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को छोड़ दिया है। ऐसे में उनके इस फिल्म को छोड़ने पर जॉनी लीवर ने रिएक्ट किया है। मीडिया से बातचीत में कहा कि बात करके हल निकालें।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: May 30, 2025 | 08:27 AM

हेरा फेरी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: ‘हेरा फेरी 3’ इन दिनों चर्चाओं में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म का ट्रेलर या रिलीज डेट नहीं, बल्कि परेश रावल का फिल्म छोड़ना है। फिल्म के पहले दो पार्ट्स में ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले परेश रावल ने इस तीसरे पार्ट से अलग होने की पुष्टि कर दी है, जिससे फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी हैरान हैं।

कॉमेडी के दिग्गज कलाकार जॉनी लीवर, जो पहले ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं, ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि परेश रावल को फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए क्योंकि उनके बिना फिल्म का वही मजा नहीं रहेगा।

जॉनी लीवर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “मुझे लगता है कि परेशजी को फिल्म कर लेनी चाहिए। टीम के साथ बैठकर बात करें, मैटर को सुलझाएं क्योंकि फैंस उन्हें बहुत मिस करेंगे। वैसे उनके बिना फिल्म में वो बात नहीं रहेगी। तो बात करके सुलझा लेना ही सही रहेगा।”

सम्बंधित ख़बरें

Jana Nayagan पर मद्रास हाईकोर्ट का सख्त फैसला, लीक विवाद के बाद वेबसाइट और केबल रिलीज पर लगी रोक

Hansika Motwani Divorce: तलाक की खबरों पर हंसिका मोटवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कोई अफसोस नहीं

Bhooth Bangla Collection: भूत बंगला की धीमी शुरुआत, अक्षय कुमार की फिल्म ने पहले दिन किया निराशाजनक कलेक्शन

Richa Chadha ने दिलाई 80 के दशक के सिनेमा की याद, बोलीं- इंडिपेंडेंट फिल्मों को बड़े चेहरों नहीं

परेश रावल ने 18 मई को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म को क्रिएटिव डिफरेंसेज़ की वजह से छोड़ा है। उनके इस फैसले के बाद अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से उन्हें 25 करोड़ रुपये के हर्जाने का नोटिस भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- विराट कोहली हुए Wild तो शरमा गईं अनुष्का र्शमा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिएक्शन, देखें वीडियो

गौरतलब है कि ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी थी और अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने साथ में प्रोमो भी शूट किया था। ऐसे में परेश रावल का बाहर होना फिल्म की टीम और दर्शकों के लिए बड़ा झटका है।

हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय कुमार से जब परेश रावल के बाहर होने पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि “यह कोई छोटी बात नहीं है। मामला सीरियस है और कोर्ट देखेगी। मुझे नहीं लगता कि इस मंच से इस बारे में बात करना ठीक होगा।”

अब देखना होगा कि परेश रावल वाकई ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं बनते या फिर बातचीत के बाद कोई समाधान निकलता है। लेकिन इतना तय है कि फैंस बाबूराव को मिस जरूर करने वाले हैं।

Johnny lever reacts to paresh rawals exit from hera pheri 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 08:27 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.