Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैफ अली खान पर अटैक के बाद प्लान बी पर था शहजाद, जितेंद्र पांडे बना पुलिस का सारथी

सैफ अली खान पर अटैक करने के बाद शहजाद फरार हो गया था और यही उसका प्लान बी था, कि वह पुलिस के गिरफ्त से बचने में कामयाब हो जाए। लेकिन जितेंद्र पांडे नाम के शख्स की वजह से पुलिस ने उसे धर दबोचा।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jan 21, 2025 | 12:06 PM

जितेंद्र पांडे की वजह से सैफ अली खान के अटैकर शहजाद को पकड़ पाई है मुंबई पुलिस

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: शहजाद को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस को एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा, सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद 36 घंटे तक पुलिस के हाथ खाली थे। लेकिन पुलिस ने जैसे ही जितेंद्र पांडे नाम के शख्स को ढूंढ निकाला, शहजाद को गिरफ्त में लेने की पुलिस की उम्मीद सच होने लगी। पुलिस ने शहजाद को पकड़ने के लिए हजारों सीसीटीवी फुटेज खंगाले कई लोगों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए गए। सैकड़ो लोगों से पूछताछ की गई। 35 से अधिक लोगों की टीम इस तलाश में जुटी हुई थी।

सैफ अली खान के घर से निकलने के बाद शहजाद ने सबसे पहले फोन जितेंद्र पांडे को ही किया था, जितेंद्र पांडे ने इस केस में पुलिस की मदद की और शहजाद को गिरफ्तार किया।  शहजाद का प्लेन ए फेल हो चुका था। तो अब वह प्लान बी पर काम कर रहा था। उसका प्लान ए ये था कि लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ जाए। लेकिन वह पूरी तरह से फेल हो गया था। प्लान बी के मुताबिक उसे खुद को पुलिस से बचाना था। पहले प्लान फेल होने के बाद वह बचकर निकलने में कामयाब तो हो गया था। लेकिन खुद को पुलिस से बचाना उसके लिए बड़ी चुनौती थी। वह प्लान बी पर काम कर रहा था। लेकिन इसी बीच उसने एक बहुत बड़ी गलती कर दी वो जितेंद्र पांडे को फोन कर बैठा।

ये भी पढ़ें- बेटे खालिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे, कंगना रनौत की इमरजेंसी का इंग्लैंड में विरोध

सम्बंधित ख़बरें

शहजाद से बिजॉय दास कैसे बना सैफ अली खान का हमलावर, यहां पढ़ें आरोपी का पूरा बायो डाटा

सैफ अली खान के घर के चप्पे से कैसे वाकिफ था शहजाद, पटौदी परिवार से है पुराना कनेक्शन

शहजाद की तलाश करते-करते पुलिस को जितेंद्र पांडे की जानकारी मिली, तो जितेंद्र पांडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जितेंद्र पांडे शहजाद के साथ अंधेरी के वर्सोवा इलाके के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया था। जितेंद्र पांडे के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने शहजाद के नंबर को ट्रेस किया तो ठाणे के एक लेबर कैंप की लोकेशन ट्रैक हुई। पांडे के मोबाइल नंबर से कॉल लगाई गई और शहजाद को मिलने के लिए बुलाया गया। जाल बिछाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में जितेंद्र पांडे को पुलिस का सारथी कहा जा सकता है क्योंकि उसके बिना शहजाद को गिरफ्तार करना पुलिस के लिए बहुत मुश्किल हो जाता।

Jitendra pandey helps mumbai police to arrest mohammad shariful islam shahzad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 21, 2025 | 12:06 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.