जया प्रदा ने बीजेपी सांसद पीपी चौधरी से की मुलाकात, दशहरा की दी हार्दिक शुभकामनाएं
Jaya Prada on Dussehra: जया प्रदा ने हाल ही में राजस्थान के पाली लोकसभा से बीजेपी सांसद पीपी चौधरी से दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने सांसद को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर दशहरा की शुभकामनाएं दीं।
- Written By: सोनाली झा
जया प्रदा ने बीजेपी सांसद पीपी चौधरी से की मुलाकात
Jaya Prada met BJP MP PP Chaudhary: नब्बे के दशक की मशहूर फिल्म एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जया प्रदा सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। फिल्मों और राजनीति के बीच जया प्रदा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने राजस्थान के पाली लोकसभा से बीजेपी सांसद पीपी चौधरी से मुलाकात की और इस मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
जया प्रदा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि आज दिल्ली में मैंने राजस्थान के पाली लोकसभा से सांसद पीपी चौधरी के निवास पर उनसे मिलकर दशहरा के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मोहम्मद शकील सैफी भी उपस्थित थे।” तस्वीरों में जया प्रदा सांसद पीपी चौधरी के साथ खड़ी हैं और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट करती नजर आ रही हैं।
जया प्रदा का राजनीतिक करियर
जया प्रदा का राजनीतिक करियर 1994 में शुरू हुआ। उन्होंने सबसे पहले तेलुगु देशम पार्टी ज्वाइन की और बाद में समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। समाजवादी पार्टी के जरिए उन्होंने दो बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2004 और 2009 में रामपुर सीट से सांसद बनीं। हालांकि, पार्टी में बढ़ते मतभेदों के कारण उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
जया प्रदा का फिल्मी करियर
फिल्मी करियर की बात करें तो जया प्रदा ने मात्र 13 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक्टर जितेंद्र के साथ रही। दोनों ने ‘औलाद’, ‘स्वर्ग से सुंदर’, ‘सौतन की बेटी’, ‘मवाली’, ‘पाताल भैरवी’, ‘लोक-परलोक’, ‘मकसद’, और ‘संजोग’ जैसी हिट फिल्में दी हैं।
फिल्मों से ब्रेक पर हैं जया प्रदा
वर्तमान में जया प्रदा फिल्मों से ब्रेक पर हैं और अपने परिवार के साथ समय बिताती हैं। हाल ही में उन्हें अपने बेटे सम्राट के साथ न्यूयॉर्क में घूमते हुए देखा गया था। जया प्रदा ने हमेशा ही अपने काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखा है। इस मुलाकात के जरिए जया प्रदा ने न केवल सांसद पीपी चौधरी से अपने अच्छे रिश्तों को और मजबूत किया, बल्कि दशहरा जैसे शुभ अवसर पर समाज और राजनीति में अपने जुड़ेपन को भी दर्शाया।
