-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jaya Bachchan Appealed To Government Requested To Save Film Industry
जया बच्चन ने सरकार से लगाई गुहार, फिल्म इंडस्ट्री बचाने की गुजारिश की, बोली- सिनेमा को भी निशाना…
- Written By: अदिति भंडारी
समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सदस्य और एक्ट्रेस होने के नाते जया बच्चन ने मंगलवार को बजट पर चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री को बचाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मदद की अपील की।

जया बच्चन ने सरकार से लगाई गुहार, फिल्म इंडस्ट्री बचाने की गुजारिश की (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने केंद्रीय बजट 2025-26 पर चर्चा के दौरान संसद में फिल्म इंडस्ट्री की दयनीय स्थिति पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस इंडस्ट्री को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे देश के फिल्म इंडस्ट्री को गंभीर नुकसान हो रहा है।
राज्यसभा में बजट चर्चा के दौरान जया बच्चन ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार फिल्म और मनोरंजन जगत को ‘खत्म’ करने की कोशिश कर रही है। उनका कहना था कि “आपने एक इंडस्ट्री को पूरी तरह से अनदेखा कर दिया है।” पूर्व की सरकारों ने भी ऐसा किया, लेकिन आज सरकार इसे नए स्तर पर ले गई है, जिससे दिहाड़ी मजदूरों की जीविका संकट में पड़ गई है। उन्होंने आगे कहा कि सिंगल-स्क्रीन थिएटर बंद हो रहे हैं और महंगे टिकट के कारण दर्शकों का सिनेमा हॉल में जाना भी मुश्किल हो गया है।
जया बच्चन ने इस बात पर भी जोर दिया कि फिल्म इंडस्ट्री को खत्म करने का प्रयास भारतीय सांस्कृतिक पहचान के खिलाफ है। उन्होंने कहा, “आप क्या इस इंडस्ट्री को खत्म करना चाहते हैं? इससे बड़ा गलत काम आप नहीं कर सकते।” उनके अनुसार, सिनेमा वह एकमात्र इंडस्ट्री है जो पूरे विश्व को भारत से जोड़ती है। इसे खत्म करने से न केवल फिल्मकारों और कलाकारों को नुकसान होगा, बल्कि हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत पर भी गहरा आघात लगेगा।
सम्बंधित ख़बरें
गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा- PDA में P का मतलब पिछड़ा या पंडित? अखिलेश यादव पर बीजेपी-बसपा का बड़ा हमला
Hanuman Ansh Review: कैंची धाम से बॉक्स ऑफिस तक पहुंची नीब करौरी बाबा की कहानी, कैसी है फिल्म?
सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की मौत, इलाके में मची सनसनी
Oh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
जया बच्चन ने आगे कहा कि “मैं अपने फिल्म इंडस्ट्री की ओर से बोल रही हूं और ऑडियो-विजुअल इंडस्ट्री की ओर से इस सदन से अनुरोध कर रही हूं कि कृपया इन पर कुछ दया करें।” उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अपील की कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करें और फिल्म इंडस्ट्री को जीवित रखने में मदद करने के लिए कुछ ठोस प्रस्ताव लाएं।
जया बच्चन का यह बयान देश के फिल्म और मनोरंजन जगत के लिए एक चेतावनी की तरह है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह रवैया न केवल आर्थिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी खतरनाक है। उनके अनुसार, फिल्म इंडस्ट्री को बचाने के लिए तत्काल कदम उठाना अनिवार्य है ताकि इस क्षेत्र में काम करने वाले हजारों लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस संदर्भ में जया बच्चन ने सरकार से आग्रह किया कि वह इस संकट से निपटने के लिए ठोस और दीर्घकालिक योजनाएं अपनाएं, जिससे भारतीय फिल्म और मनोरंजन जगत को फिर सशक्त किया जा सके।
Jaya bachchan appealed to government requested to save film industry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
Aug 09, 2026 | 01:46 PMअहमदाबाद में दहला देने वाली वारदात, PG की छत पर वॉक करने गई छात्रा के गले में बांधा तार, गार्ड ने की हैवानियत
Aug 09, 2026 | 01:45 PMLanka Premier League 2026: गेंदबाजों के कहर से गॉल गैलेंट ने रचा इतिहास; पहली बार जीता LPL खिताब
Aug 09, 2026 | 01:44 PMबारामती एयरपोर्ट के रनवे पर बड़ा हादसा, कारवार एविएशन का ट्रेनी प्लेन क्रैश, सामने आया पहला VIDEO
Aug 09, 2026 | 01:42 PMनागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
Aug 09, 2026 | 01:34 PMYRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 01:28 PMकनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














