-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Shilpa Shinde Statement Social Media Post Actress Says She Was Not Wrong
‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
- Written By: यति सिंह
Shilpa Shinde Statement Viral: छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर करियर को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिसने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है।

शिल्पा शिंदे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shilpa Shinde Statement On Her Struggles: छोटे पर्दे के फेमस सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ से हर दिल पर राज करने वाली शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर इस बार वजह उनका कोई नया शो नहीं, बल्कि उनके पुराने जख्म हैं जो अचानक हरे हो गए हैं।
हाल ही में शिल्पा शिंदे ने एक बातचीत के दौरान अपनी लाइफ के सबसे काले दौर को याद किया है। और रोते हुए अपनी आपबीती सुनाई कि किस तरह उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया गया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया है।
शिल्पा शिंदे ने टीवी प्रोड्यूसर्स के खिलाफ खोला मोर्चा
शिल्पा शिंदे ने हाल ही में टीवी शो के प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने मेकर्स की तुलना व्हाइट कॉलर माफिया से कर दी थी। उनके इस बयान के बाद पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। जहां एक तरफ लोग उनके इस तीखे रूप को देखकर हैरान थे, वहीं दूसरी तरफ वह ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गईं।
सम्बंधित ख़बरें
6 लाख की नौकरी से 2 करोड़ के पैकेज तक पहुंची भारतीय इंजीनियर, बताई करियर ग्रोथ की 5 सबसे जरूरी ट्रिक्स
हाथियों की पीठ पर योग करते दिखे वनकर्मी, जंगल के बीच अनोखे अंदाज में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
बेटे के प्रीस्कूल के पहले दिन विदेशी मैनेजर ने दी छुट्टी, भारतीय शख्स का अनुभव वायरल
शाहिद कपूर और अमृता फडणवीस ने NSCI डोम में किया योगाभ्यास, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO
हिना खान जैसी बड़ी एक्ट्रेस ने भी उनके इस रवैए की कड़ी आलोचना की है। हालांकि विवादों के बढ़ने के बावजूद शिल्पा ने पीछे हटने से साफ मना कर दिया है। शिल्पा शिंदे लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज उठा रही हैं और अपना पक्ष मजबूती से रख रही हैं।
शिल्पा ने खुद को गुनहगार मानकर किया सच का सपोर्ट
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जब शिल्पा से नए कलाकारों के लिए सलाह मांगी गई, तो उनका दर्द छलक उठा। इस बात पर शिल्पा ने कहा कि वह सच और झूठ के खेल को बहुत अच्छी तरह समझती हैं। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जो उनके साथ हुआ, वह किसी दुश्मन के साथ भी न हो।
शिल्पा शिंदे ने यह स्वीकार किया कि ‘उन्होंने जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया था, वह किसी का पति और किसी का पिता है। उन्होंने खुद को अपनी ही नजरों में गुनहगार माना क्योंकि उनका मुकाबला किसी और से नहीं बल्कि खुद से है।’
यौन उत्पीड़न के झूठे मामले पर की खुलकर बात
शिल्पा शिंदे ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि अक्सर लड़कियां पैसों के लिए ऐसे संगीन आरोप लगाती हैं, लेकिन उन्होंने तो अपना कमाया हुआ पैसा भी छोड़ दिया था। शिल्पा के अनुसार हालात इस कदर बिगड़ चुके थे कि लोग उन्हें शांति से जीने नहीं दे रहे थे। वह उस दौर में भयंकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से गुजर रही थीं।’
शिल्पा शिंदे ने चौंकाने वाला दावा किया कि ‘उस चक्रव्यूह से बाहर निकलने के लिए उनके पास सेक्सुअल हैरेसमेंट का झूठा केस करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था। उन्हें आज भी इस बात का पछतावा है कि उन्होंने झूठ का सहारा लिया, लेकिन वह खुद को गलत नहीं मानतीं।’
ये भी पढ़ें: India’s Got Latent 2: लैंगिक भेदभाव के खिलाफ बोले समय रैना, फैंस ने कहा- यही है असली स्टैंड
अंगूरी भाभी से बनी पहचान, बिग बॉस से जीता दिल
शिल्पा शिंदे ने अपने सफर की शुरुआत मायका, चिड़ियाघर और आम्रपाली जैसे शोज में नेगेटिव रोल निभाकर की थी। हालांकि उन्हें असली पहचान और घर-घर में पॉपुलर हुए कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाभी बनकर मिली थी।
जब उन्होंने इस शो को छोड़ा, तब भी वह लंबे समय तक विवादों में रहीं। इसके बाद शिल्पा शिंदे ने सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा लिया था। अपनी सिंपल और बेहतरीन खेल के दम पर उन्होंने इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी।
Shilpa shinde statement social media post actress says she was not wrong
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पैसों की जरूरत पड़ती है, सत्ता में…ओमराजे निंबालकर का शिंदे के साथ जाने का ऐलान, उद्धव का प्लान फेल!
Jun 21, 2026 | 08:19 PMमोमो बेचने वालों को भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड! सरकार की इस योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को ₹30,000 तक का क्रेडिट
Jun 21, 2026 | 08:18 PMसीएम बनना है तो पार्टी करो बीजेपी में विलीन… शाह ने दिया शिंदे को ऑफर ! एडवोकेट असीम सरोदे का बड़ा दावा
Jun 21, 2026 | 08:14 PMदांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन
Jun 21, 2026 | 08:11 PMबाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
Jun 21, 2026 | 08:05 PM‘शिक्षा विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव’, लिबर्टी गार्डन स्कूल का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन
Jun 21, 2026 | 08:00 PMछत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
Jun 21, 2026 | 07:54 PMवीडियो गैलरी

वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM














