‘24 घंटे काफी नहीं हैं’, Amitabh Bachchan ने समय की कमी पर किया मजेदार कमेंट, बोले- दिन 36 घंटे का होना चाहिए

Amitabh Bachchan Blog: अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में कहा कि 24 घंटे का दिन उनके लिए काफी नहीं है और इसे 36 घंटे का होना चाहिए। उन्होंने समय की कमी और फुटबॉल के प्रति अपने उत्साह का जिक्र किया।
Amitabh Bachchan Blog Big B Statement Kalki 2898 AD Sequel Latest Update Football World Cup 2026
अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amitabh Bachchan Blog Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया और ब्लॉग के जरिए भी लगातार फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में समय की कमी को लेकर एक दिलचस्प और मजाकिया टिप्पणी की, जिसने उनके प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया। 24 घंटे का दिन उनके लिए काफी नहीं है, क्योंकि करने के लिए अभी भी बहुत कुछ बाकी रह जाता है। दिन 36 घंटे का होना चाहिए ताकि लोग अपने सारे काम पूरे कर सकें।

अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा कि 24 घंटे में करने के लिए बहुत कुछ है। दिन को 36 घंटे का होना चाहिए और फिर जीवन का दर्शन कहता है कि जब ऐसा होगा, तो लोग इसे 48 घंटे करने की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि समय कभी नहीं रुकता और जीवन की रफ्तार भी उसी के साथ लगातार आगे बढ़ती रहती है। उनके इस विचार को फैंस ने काफी पसंद किया और सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई।

फुटबॉल मैच देखने की उत्सुकता

समय और काम की बात करने के बाद अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में फुटबॉल के प्रति अपना उत्साह भी जाहिर किया। उन्होंने लिखा कि तो चलो भाई, अब वो खेल देखते हैं जो पैरों से खेला जाता है। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि टी 5775 - हाहाहाहाहा.. कितना मज़ा आया..! उनकी यह प्रतिक्रिया फीफा विश्व कप 2026 के दौरान खेले गए एक रोमांचक मुकाबले को लेकर मानी जा रही है।

काम के प्रति आज भी उतना ही समर्पण

83 वर्ष की उम्र में भी अमिताभ बच्चन की ऊर्जा और काम के प्रति समर्पण लोगों को प्रेरित करता है। फिल्मों, विज्ञापनों, टीवी शो और सोशल मीडिया के बीच उनका व्यस्त शेड्यूल अक्सर चर्चा का विषय बना रहता है। यही वजह है कि जब वह कहते हैं कि दिन में 24 घंटे कम पड़ जाते हैं, तो फैंस को उनकी बात बिल्कुल सच लगती है। दशकों से मनोरंजन जगत में सक्रिय रहने के बावजूद उनका उत्साह आज भी युवा कलाकारों के लिए मिसाल माना जाता है।

कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों कल्कि 2898 एडी के सीक्वल की तैयारियों में व्यस्त हैं। निर्देशक नाग अश्विन की इस साइंस-फिक्शन फिल्म में उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे। फिल्म के पहले भाग को मिली शानदार सफलता के बाद दर्शक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com