-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Jatadhara Box Office Collection Sonakshi Sinha Sudheer Babu Prerna Arora Film
सोनाक्षी की ‘जटाधरा’ ने पाचवें दिन किया धमाका, जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Jatadhara Collection: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की माइथो-एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जटाधरा’ ने रिलीज के सिर्फ पांच दिनों में 6.05 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है और दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

जटाधरा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Jatadhara Box Ooffice Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू स्टारर ‘जटाधरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रिलीज के महज पांच दिनों में फिल्म ने 6.05 करोड़ का ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दर्ज किया है। इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों की अपनी एक अलग जगह होती है और दर्शक आज भी मजबूत कहानी और भावनात्मक जुड़ाव वाली फिल्मों को हाथों-हाथ लेते हैं।
दरअसल, ‘जटाधरा’ एक अनोखा मिश्रण है पौराणिक तत्वों और आधुनिक एक्शन ड्रामा का। फिल्म दर्शकों को एक ऐसी यात्रा पर ले जाती है, जहां आस्था, संघर्ष और मानवीय भावनाओं का टकराव देखने को मिलता है। पहले दिन की मजबूत ओपनिंग के बाद भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बनाए रखी और वीकेंड तक शानदार कलेक्शन किया। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिल्म का ग्राफ आने वाले दिनों में और ऊपर जा सकता है।
‘जटाधरा’ के विजुअल इफेक्ट्स ने जीता लोगों का दिल
जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा के बैनर तले बनी इस फिल्म में तकनीकी और भावनात्मक दोनों पहलू बेहतरीन तरीके से संतुलित हैं। विशाल सेट्स, दमदार एक्शन सीक्वेंसेज, और भव्य विजुअल इफेक्ट्स ने फिल्म को एक ग्रांडे सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बना दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा शिल्पा शिरोडकर, रवि प्रकाश और इंदिरा कृष्णा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सभी कलाकारों के परफॉर्मेंस को सराहा जा रहा है, खासकर सोनाक्षी सिन्हा के इमोशनल सीन्स और एक्शन सीक्वेंसेज ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
सोनाक्षी ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, “हमें दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, वह दिल को छू लेने वाला है। प्रेरणा अरोड़ा और उनकी टीम ने इस फिल्म को बहुत जुनून के साथ बनाया है। यह रिस्पॉन्स हमारे लिए गर्व की बात है।”
ये भी पढ़ें- तुम्हारी 2 मां हैं? चौथी कक्षा में ईशा देओल को दोस्तों ने पूछा था सवाल
फिल्म में ये सितारे आए हैं नजर
‘जटाधरा’ का निर्माण उमेश कुमार बंसल, शिविन नारंग, अरुणा अग्रवाल, प्रेरणा अरोड़ा, शिल्पा सिंघल और निखिल नंदा ने मिलकर किया है। फिल्म के सह-निर्माता अक्षय केजरीवाल और कुसुम अरोड़ा हैं, जबकि दिव्या विजय ने बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर काम किया है। फिल्म के प्रभावशाली म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी ने इसे एक विजुअल ट्रीट बना दिया है। दर्शकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए, माना जा रहा है कि ‘जटाधरा’ आने वाले हफ्तों में बॉक्स ऑफिस पर लंबी दौड़ लगाएगी।
Jatadhara box office collection sonakshi sinha sudheer babu prerna arora film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












