Jasleen Matharu Birthday Romanced With A Singer 37 Years Older Than Her For Fame
Jasleen Matharu Birthday: फेम के लिए 37 साल बड़े सिंगर संग किया रोमांस, फिर भी नहीं मिला काम
जसलीन मथारू सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 में नजर आ चुकी है। इस शो में वह लाइमलाइट में बने रहने के लिए भजन सिंगर अनूप जलोटा के साथ मिलकर प्यार का नाटक किया था। जसलीन अनूप से 37 साल छोटी हैं।
मुंबई: पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली जसलीन मथारू का आज 35वां जन्मदिन है। जसलीन मथारू का जन्म 4 अप्रैल 1990 को हुआ था। जसलीन को गाना गाना पसंद था। इसके लिए उन्होंने बचपन से ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। इसके बाद वो अपने सपनों को सच करने के लिए मुंबई आ गई। हालांकि, यहां उन्होंने अपनी सिंगिंग के लिए नहीं, बल्कि अपने रोमांटिक रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरी थी।
जसलीन मथारू सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस सीजन 12 में जसलीन ने भजन सिंगर अनूप जलोटा के साथ बतौर कपल एंट्री ली थी। सलमान खान के रियलिटी शो से सुर्खियां मिलने के बाद लाइमलाइट में बने रहने के लिए जसलीन और अनूप जलोटा ने प्यार का नाटक किया था। जसलीन ने सलमान खान के सामने बिग बॉस के मंच पर खड़े होकर कहा था कि वो और अनूप रिलेशनशिप में हैं।
जसलीन अनूप से 37 साल छोटी हैं, इसलिए रिलेशनशिप की बात से दोनों ने खूब लाइमलाइट बटोरी। यहां तक कि शो में दोनों की कुछ हरकतें भी ऐसी थीं, जो लोगों का पसंद नहीं आती थीं। दरअसल, जसलीन कई बार स्क्रीन पर अनूप जलोटा को किस कर देती थी, लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों के रिलेशनशिप के बारे में कुछ ऐसी बातें सामने आई, जिसने सबको हैरान कर दिया।
जसलीन मथारू ने बिग बॉस शो खत्म होने के बाद खुलासा किया था कि वो और अनूप जलोटा कभी रिलेशनशिप में थे ही नहीं। उनके बीच एक गुरू और शिष्य का रिश्ता है। यानी दोनों ने शो में फेमस होने के लिए फेक रोमांस किया था। हालांकि, इससे जसलीन को फेम तो मिली, लेकिन इंडस्ट्री में कुछ खास काम नहीं मिल पाया। अपने रिलेशनशिप का खुलासा करने के बाद जसलीन और अनूप जलोटा को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
Jasleen matharu birthday romanced with a singer 37 years older than her for fame