Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मां श्रीदेवी के लुक को रिक्रिएट कर Cannes में जाह्नवी कपूर ने दिखाया जलवा, रॉयल अंदाज से जीता दिल

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में जाह्नवी कपूर ने डेब्यू किया है। इस खास दिन पर उन्होंने अपनी दिवगंत मां श्रीदेवी के लुक को रिक्रिएट करने की कोशिश की। ऐसे में अब उनके इस रॉयल लुक तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: May 21, 2025 | 08:43 AM

जाह्नवी कपूर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: फ्रांस में चल रहे 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में दुनियाभर की जानी-मानी हस्तियां अपने शानदार लुक्स के साथ रेड कार्पेट पर छा रही हैं। इस साल का कान्स फेस्टिवल भारतीय दर्शकों के लिए और भी खास हो गया, क्योंकि बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने इस प्रतिष्ठित समारोह में अपना डेब्यू किया है।

दरअसल, फैंस जाह्नवी कपूर के इस खास पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जब उन्होंने रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो सभी की निगाहें उन पर टिक गईं।

जाह्नवी कपूर ने डेब्यू लुक से लूटी महफिल
जाह्नवी कपूर ने इस खास मौके के लिए जो आउटफिट चुना, उसमें उन्होंने अपनी दिवंगत मां और एक्ट्रेस श्रीदेवी के लुक को रिक्रिएट करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में फैंस उनके इस लुक की तुलना श्रीदेवी से कर रहे हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की स्टाइलिंग और अंदाज को देखकर लोगों को श्रीदेवी की याद आ गई और कई यूजर्स ने कहा कि “जैसे मानो… मां की छवि दोबारा लौट आई हो।”

सम्बंधित ख़बरें

KSBKBT 2 Twist: तुलसी की किस्मत चमकी, नॉयना की सारी चालें हुईं फेल, 10 लाख साड़ियों ने पलट दी कहानी

पैदल चलकर बचाते थे पैसे, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रोहित शेट्टी, जानें डायरेक्टर की नेटवर्थ

अनुपमा ने रजनी के पापों का घड़ा भरा, जेल में सड़ने को मजबूर होगी अब, कोर्ट में होगा बड़ा खुलासा

Border 2 Collection: धुरंधर को पीछे छोड़ते हुए बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें 9वें दिन की कमाई

बता दें, अपने डेब्यू लुक के लिए एक्ट्रेस ने डिजाइनर तरुण ताहीलियानी का तैयार किया गया एक बेहद खूबसूरत टिशू स्कर्ट पहना, जिसे उन्होंने सिंपल लेकिन एलिगेंट पर्ल नेकलेस के साथ स्टाइल किया। बालों को स्लीक बन में बांधकर और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज में एंट्री मारी। उनका यह लुक बेहद ग्रेसफुल और दिल जीत लेने वाला रहा।

ये भी पढ़ें- कौन हैं रुचि गुर्जर, जिसने Cannes 2025 में पीएम मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहन बिखेरा जलवा, लुक देख हैरान रह गए लोग

एक्ट्रेस के साथ ईशान खट्टर भी आए नजर 
खास बात ये है कि जाह्नवी कपूर सिर्फ फैशन से ही नहीं, बल्कि अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग के लिए भी कान्स पहुंची थीं। इस फिल्म में वह एक्टर ईशान खट्टर के साथ नजर आ रही हैं। रेड कार्पेट पर दोनों ने साथ में वॉक किया और दुनियाभर के मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इसके साथ ही जाह्नवी कपूर को सपोर्ट करने के लिए उनकी बहन खुशी कपूर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी कान्स पहुंचे। दोनों की जाह्नवी के साथ फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जान्हवी का यह डेब्यू न सिर्फ यादगार रहा बल्कि यह भी साबित कर गया कि वह बॉलीवुड की अगली स्टाइल आइकन बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Janhvi kapoor recreates sridevi look stuns at cannes 2025 in royal style

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2025 | 08:29 AM

Topics:  

  • Cannes Film Festival
  • Entertainment News
  • Janhvi Kapoor

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.