कंडोम की एड के लिए जाह्नवी कपूर हैं पहली पसंद, सनी लियोन के बाद बनेंगी ब्रांड एंबेसडर!
Janhvi Kapoor Is First Choice For Condom Ad: कंडोम की ऐड के लिए जाह्नवी कपूर राजीव जुनेजा की पहली पसंद हैं। इतना ही नहीं मेल एक्टर के लिए उन्होंने रणबीर कपूर का भी नाम लिया है।
- Written By: अनिल सिंह
जाह्नवी कपूर ठुकरा चुकी हैं कंडोम की ऐड का प्रस्ताव
Janhvi Kapoor: बात कंडोम के ऐड की हो तो सनी लियोन का ऐड जरूर याद आता है, जिसकी खूब चर्चा हुई थी, लेकिन अब मैनकाइंड फार्मा के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया है कि अगर उन्हें किसी अन्य का चुनाव करना होगा तो इसके लिए वह जाह्नवी कपूर और रणबीर कपूर को चुन सकते हैं। सनी लियोन ने काफी समय तक कंडोम का ब्रांड एंडोर्स किया है। मैनकाइंड फार्मा प्रोडक्ट मैनफोर्स के ब्रांड एंबेसडर की अगर बात करें तो वह इस समय कार्तिक आर्यन हैं, लेकिन क्या जल्दी रणबीर कपूर और जाह्नवी कपूर इसकी ऐड में देखे जा सकते हैं, आइए जानते है इस पर राजीव जुनेजा ने क्या कहा।
राजीव शमानी के पॉडकास्ट में राजीव जुनेजा से जब यह पूछा गया कि वह किस फीमेल सेलिब्रिटी को कंडोम की ऐड में लेना चाहते हैं, जिसके साथ अब तक काम ना किया हो, उन्होंने तुरंत जवाब दिया जाह्नवी कपूर, वह एकदम परफेक्ट हैं, वह बेस्ट चॉइस हैं, वहीं जब मेल एक्टर के लिए पूछा गया तो राजीव ने रणबीर कपूर का नाम लिया। साथ ही यह भी बताया कि रणबीर कपूर और जाह्नवी कपूर को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर भी बनाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- बसने से पहले उजड़ा राखी सावंत का आशियाना, डोडी खान के शादी से इनकार के बावजूद बनेंगी पाकिस्तानी बहू
सम्बंधित ख़बरें
Father’s Day Special: हर बेटे-बेटी को देखनी चाहिए ये 5 फिल्में, इमोशंस से भर जाएगा दिल
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
350 करोड़ की ‘पेद्दी’ से Janhvi Kapoor ने कमाए करोड़ों, विवादित सीन पर अब तक साधी हुई है चुप्पी
Peddi Collection Day 6: वीकडेज में नहीं रुकी ‘पेड्डी’ की रफ्तार, 6वें दिन राम चरण की फिल्म इतने करोड़ पार
रणबीर और जानवी कपूर कर चुके हैं मना पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राजीव जुनेजा ने यह भी बताया कि वह दोनों को ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव दे चुके हैं। लेकिन दोनों ने इसके लिए मना कर दिया और उसके बाद फिर कार्तिक आर्यन का चुनाव करना पड़ा, क्योंकि लंबे समय से सनी लियोन इस ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनी हुई थी और कंपनी को चेहरे का बदलाव चाहिए था। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि कंडोम के ऐड में जानवी कपूर को देखने की इच्छा रखने वालों की इच्छा पूरी नहीं होने वाली है, क्योंकि उन्होंने इस प्रस्ताव को पहले ही ठुकरा दिया है।
