Jana Nayagan Collection Day 10: ‘जन नायकन’ की सुनामी! बॉक्स ऑफिस पर ‘करुप्पु’ का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर
Thalapathy Vijay Jana Nayagan Collection: थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' नए रिकॉर्ड कायम करते हुए 'करुप्पु' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जबकि कुंचाको बोबन की 'उन्माधम' भी अपनी छाप छोड़ रही है।
- Written By: यति सिंह
'जन नायकन' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Jana Nayagan Collection Box Office Day 10: सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय और हॉलीवुड के पॉपुलर सुपरहीरो स्पाइडर-मैन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। दर्शक दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए बड़ी संख्या में थिएटर्स का रुख कर रहे हैं, लेकिन वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस का गणित बदलता हुआ नजर आ रहा है।
विजय की ‘जन नायकन’ ने न सिर्फ बेहतरीन शुरुआत की है, बल्कि कई पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए हैं। खासतौर पर फिल्म ‘करुप्पु’ के कमाई के आंकड़ों को पीछे छोड़कर ‘जन नायकन’ ने अपनी बादशाहत साबित कर दी है। दर्शकों के बीच दोनों ही फिल्मों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
10वें दिन विजय की फिल्म का प्रदर्शन
‘जन नायकन’ ने 10वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पैर जमाए रखने की कोशिश की। देश भर में करीब 4,202 शो दिखाए गए। इस फिल्म ने घरेलू स्तर पर 10वें दिन 7.80 करोड़ रुपये की कमाई की। इस आंकड़े के साथ ही भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 192.50 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Show: ‘अलायंस’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हुए लीक? ग्रैंड फिनाले से पहले सामने आए ये नाम
एकता कपूर ने इन अभिनेत्रियों की बदली किस्मत, आज टीवी से बॉलीवुड तक हैं बड़ा नाम
Monalisa Post: ग्लैमर छोड़ सादगी में नजर आईं मोनालिसा, तस्वीरों में चप्पलों ने भी खींचा लोगों का ध्यान
The Traitors 2: शहनील गिल की एंट्री से बढ़ा रोमांच, शो में दिखेगा स्मार्ट गेम, जानें क्या शुभमन गिल से रिश्ता?
जबकि नेट कलेक्शन 164.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो दसवें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 3 करोड़ रुपये बटोरे, जिससे इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 88.00 करोड़ रुपये हो गया। वैश्विक स्तर पर फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन अब 280.50 करोड़ रुपये के आंकड़े के आसपास पहुंच गया है।
दर्शकों के बीच बना हुआ है 2 बड़ी फिल्मों का बज
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एक ही समय में दो अलग-अलग शैली की फिल्मों का टकराना हमेशा से दिलचस्प रहता है। जहां थलपति विजय की फिल्म एक बड़े कैनवास पर बनी मास एक्शन एंटरटेनर है, वहीं कुंचाको बोबन की फिल्म अपनी सशक्त विषयवस्तु के लिए सराही जा रही है।
यही वजह है कि सिनेमाघर मालिकों के लिए यह हफ्ता बेहद मुनाफे वाला साबित हो रहा है। दोनों फिल्मों के बीच चुनौति होने के बावजूद दर्शक अपनी पसंद के अनुसार टिकट खरीद रहे हैं, जिससे साउथ सिनेमा का बिजनेस काफी बढ़ा है।
ये भी पढ़ें: Alliance Show: ‘अलायंस’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हुए लीक? ग्रैंड फिनाले से पहले सामने आए ये नाम
खबरों के अनुसार आने वाले दिनों में ‘जन नायकन’ की कमाई की रफ्तार और भी तेज हो सकती है, क्योंकि वर्किंग डेज में भी फिल्म के शो हाउसफुल जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ‘उन्माधम’ के पास भी माउथ पब्लिसिटी के दम पर लंबे समय तक थिएटर्स में टिके रहने का अच्छा मौका है।
