एकता कपूर ने इन अभिनेत्रियों की बदली किस्मत, आज टीवी से बॉलीवुड तक हैं बड़ा नाम
Ekta Kapoor Launched Actresses: एकता कपूर की पारखी नजर ने बॉलीवुड को ऐसी बेहतरीन एक्ट्रेस दीं, जिन्होंने टीवी से सिनेमा तक अपनी चमक बिखेरी। साथ ही कई गुमनाम चेहरों को ऐसा मंच दिया, जहाँ से उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर हर घर में एक अलग पहचान बनाई।
- Written By: यति सिंह
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली विद्या बालन के सफर की शुरुआत 1995 के फेमस सिटकॉम हम पाँच से हुई थी। आगे चलकर द डर्टी पिक्चर, कहानी और भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों से उन्होंने सिनेमा के मायने ही बदल दिए।
वहीं 2006 में टीवी शो कसम से में बानी का किरदार निभाकर प्राची देसाई रातों-रात पॉपुलर हो गईं। इस शो की सफलता ने उनके लिए हिंदी सिनेमा के दरवाज़े खोल दिए, जहाँ उन्होंने रॉक ऑन और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई जैसी फेमस फिल्मों में अपनी अलग छाप छोड़ी।
Vicky Jain Birthday: अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ-एल्विश यादव
Rajesh Kumar: कर्ज में डूबने के बाद भी नहीं टूटा साराभाई vs साराभाई का रोशेश, एक्टिंग छोड़ बन गए थे किसान
The Traitors 2: शहनील गिल की एंट्री से बढ़ा रोमांच, शो में दिखेगा स्मार्ट गेम, जानें क्या शुभमन गिल से रिश्ता?
Hanuman Ansh Postponed: ‘हनुमान अंश’ की रिलीज टली, मेकर्स ने नई रिलीज डेट का किया ऐलान
कभी सौतन कभी सहेली से पहचान बनाने वाली अनीता हसनंदानी आगे चलकर काव्यांजलि और ये है मोहब्बतें जैसे टीवी शो के ज़रिए बालाजी की सबसे भरोसेमंद कलाकार बनीं।
वहीं 2003 में कहीं तो होगा से करियर शुरू करने वाली सुरवीन चावला ने टीवी के बाद पंजाबी व हिंदी फिल्मों में कदम रखा और बाद में सेक्रेड गेम्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म से खूब सराहना बटोरी।
साल 2006 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मौनी रॉय ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि सालों बाद नागिन शो ने उन्हें एक बड़ी पहचान दी, लेकिन उनकी नींव इसी बैनर तले पड़ी थी। आज वे ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों और रियलिटी शोज़ का एक जाना-माना चेहरा हैं।
इसी तरह साल 2009 में पवित्र रिश्ता की अर्चना बनकर अंकिता लोखंडे ने भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज किया और बाद में मणिकर्णिका जैसी फिल्मों में नज़र आईं।
साल 2010 में काली एक अग्निपरीक्षा से करियर शुरू करने वाली निया शर्मा ने भी जमाई राजा और नागिन 4 के ज़रिए खुद को एक बेहद ग्लैमरस और सफल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया।
