'हिंदुओं की आस्था को समझा ही नहीं', सीता बनी इशिका तनेजा का अखिलेश यादव पर पलटवार

Ishika Taneja: संन्यासिनी एक्ट्रेस इशिका तनेजा ने दीपोत्सव पर अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने हिंदुओं की आस्था को नहीं समझा, सीएम योगी के फैसलों से रोजगार बढ़ा।
'हिंदुओं की आस्था को समझा ही नहीं', सीता बनी इशिका तनेजा का अखिलेश यादव पर पलटवार
"अखिलेश ने कभी हिंदुओं की आस्था को समझा ही नहीं": संन्यासिनी एक्ट्रेस इशिका तनेजा का दीपोत्सव बयान पर तीखा पलटवार
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Akhilesh Yadav Ishika Taneja: चकाचौंध भरी दुनिया को त्याग कर संन्यासी बनने वालीं और 'मिस वर्ल्ड टूरिज्म' का खिताब जीत चुकी एक्ट्रेस इशिका तनेजा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में अयोध्या के भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में मां सीता का किरदार निभाने वाली इशिका ने अब समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के बयान पर तीखा हमला बोला है।

इशिका तनेजा ने अखिलेश यादव पर सीधे वार करते हुए कहा कि उन्होंने "कभी हिंदुओं की आस्था को समझा ही नहीं है।" उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव के लिए अयोध्या सिर्फ एक अवसर है। इशिका ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह यह नहीं समझते कि "अयोध्या कितनी मुश्किल से मिला, लोगों ने कितना खून और पसीना बहाया है।"

सीएम योगी पर इशिका का बयान

इशिका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जो भी करते हैं, वह सबके लिए करते हैं। उनके फैसलों से अयोध्या में लोकल टूरिज्म को बढ़ावा मिला है और लोगों को रोज़गार मिला है, लेकिन ये सारी चीज़ें अखिलेश यादव को दिखाई नहीं देती हैं। इशिका ने तंज कसते हुए आगे कहा कि अखिलेश यादव को "क्रिश्चियनिटी पर ज़्यादा भरोसा है।"

लोकल कलाकारी को मिला बढ़ावा

एक्ट्रेस ने अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर लोकल कलाकारी के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा, "अयोध्या में जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला है। लोगों ने इतने सुंदर-सुंदर दीपक बनाए, मिट्टी से कलाकारी की और इतनी प्यारी झांकियां बनाई। जब हम खुद इतनी प्यारी चीजें बना सकते हैं तो बाहर से क्यों खरीदें?" इशिका ने इस बात पर जोर दिया कि सीएम योगी के नेतृत्व में स्थानीय कला और कारीगरी को प्रोत्साहन मिला है।

मां सीता का रोल और आध्यात्मिक जर्नी

दीपोत्सव में मां सीता का रोल निभाने के अनुभव को साझा करते हुए इशिका तनेजा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह महज़ एक रोल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जर्नी रही है। इशिका ने बताया कि मां सीता एक पवित्रता हैं, और उनका रोल करने के बाद उन्होंने संकल्प और आस्था का सही अर्थ सीखा। उन्होंने सीएम योगी के बारे में कहा कि वह राज्य की सेवा "संकल्प" लेकर करते हैं, इसलिए ही इतना विकास हो पा रहा है, क्योंकि उनके लिए कर्म ही धर्म है।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com