-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Irrfan Khans 57th Birth Anniversary Babil Got Emotional
इरफान खान की 57वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, पिता को याद कर भावुक हुए बाबिल, फैंस बोले आपमें दिखते हैं इरफान…
- Written By: अक्सा अंसारी

इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी
नई दिल्ली: बॉलीवुड (Bollywood) के मंझे हुए अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के माध्यम से आज भी वे दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। इरफान खान (Irrfan Khan) उन अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने देश में ही नहीं, विदेशों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। आज इरफान खान (Irrfan Khan) की 57वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उन्हें तमाम फैंस और सेलेब्स याद कर रहे हैं।
दिवंगत अभिनेता इरफान खान बेटे बाबिल के साथ
सम्बंधित ख़बरें
Gauri Spratt Net Worth: करोड़ों की मालकिन हैं आमिर खान की होने वाली दुल्हन, जानिए कितनी है दौलत
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
Butter Yellow Color In Trend: समर फैशन में छाया बटर येलो कलर, हर मौके पर देगा सॉफ्ट और चिक लुक
Collar Blouse Design: एक कॉलर और साड़ी का पूरा लुक बदल जाएगा! देखें Chinese Collar Blouse के 5 स्टाइलिश डिजाइन
वहीं इस खास दिन पर इरफान खान के बेटे बाबिल खान (बाबिल खानने) भी इस मौके पर अपने पापा को याद कर उनके लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। बाबिल अपने पिता इरफान खान की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद कर भावुक हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है।
भावुक हुए बाबिल
एक्टर बाबिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दिवंगत पिता इरफान खान की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में इरफान अपने किसी दोस्त को केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इरफान खान की इस तस्वीर को शेयर करते हुए बाबिल ने फैंस को कैप्शन में लिख कर बताया कि ‘एक ऐसे व्यक्ति का जश्न मनाना, जो हमेशा अपना बर्थडे भूल जाते थे’।
फैंस ने भी लुटाया प्यार
बाबिल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ‘उन्हें आपके जरिए जीवित देखकर बहुत अच्छा लगता है’। एक अन्य ने लिखा ‘लेकिन हम उनका जन्मदिन कभी नहीं भूलते’। एक और यूजर ने लिखा ‘बहुमुखी अभिनेता में से एक को याद करते हुए, बाबिल हम उन्हें आपमें देखते हैं’।
इरफान खान का फिल्मी सफर
आपको बता दें कि इरफान खान ने 29 अप्रैल, 2020 के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। एक्टर लंबे समय से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के ग्रसित थे, जिकी वजह से उनका निधन हुआ। उन्होंने आखिरी सांसे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में ली थी। इरफान खान की फिल्मों की बात करे तो वो 2003 में आई फिल्म ‘मकबूल’ से उन्हें जो पहचान मिली वो आज भी अमिट है। फिल्म में उन्होंने भले ही नेगेटिव किरदार निभाया था लेकिन दर्शकों के दिलों में वो राज कर बैठे थे।
दिवंगत अभिनेता इरफान खान
इस फिल्म के बाद इरफान ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। कई फिल्मों में काम कर सबके दिलों के साथ साथ 33 सालों तक उन्होंने सिनेमा पर भी राज किया। एक्टर को आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में करीना कपूर और राधिका मदान के साथ देखा गया था।
Irrfan khans 57th birth anniversary babil got emotional
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघिन का रेस्क्यू, भूख और चोट के चलते हो गई थी कमजोर
Jul 10, 2026 | 01:11 PMFIFA World Cup 2026: क्वाटर फाइनल के पहले इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, गुएही-राइस की फिटनेस पर सस्पेंस
Jul 10, 2026 | 01:11 PMट्रंप के इस दांव के बाद भड़का युद्ध! यूक्रेन का रूस के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमला; मास्को में गहराया ईंधन संकट
Jul 10, 2026 | 01:10 PMकर्नाटक के हॉस्टल में खाने के बाद बिगड़ी 45 से ज्यादा छात्रों की तबीयत, जांच शुरू
Jul 10, 2026 | 01:10 PMGadchiroli News: देसाईगंज में आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन, कोरोना काल का बकाया भत्ता देने की मांग
Jul 10, 2026 | 01:03 PMनागपुर: प्री-स्कूलों की मनमानी पर भड़के विधायक प्रवीण दटके; कहा- नर्सरी के बच्चों से वसूली जा रही 1 लाख तक फीस
Jul 10, 2026 | 12:59 PM26/11 के बाद तैयार थी भारतीय सेना, सरकार ने नहीं दी हमले की इजाजत; सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
Jul 10, 2026 | 12:58 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM














