‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की धमाकेदार वापसी, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बनेंगी पहले एपिसोड की खास मेहमान
Indias Got Latent Season 2: समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी खास मेहमान बनकर नजर आएंगी, जिसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
- Written By: सोनाली झा
समय रैना, आलिया भट्ट और शरवरी (फोटो- सोशल मीडिया)
Indias Got Latent Season 2 First Guests: कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। पिछले सीजन को लेकर हुए विवादों और शो के बंद होने के बाद फैंस लंबे समय से इसके नए सीजन का इंतजार कर रहे थे। अब समय रैना ने खुद ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि शो की शुरुआत आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ होने जा रही है, जिससे दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ गया है।
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सेट पर नजर आ रही थीं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों अभिनेत्रियां शो के दूसरे सीजन की पहली मेहमान हो सकती हैं। अब समय रैना ने खुद इस खबर पर मुहर लगा दी है।
इंडियाज गॉट लेटेंट का पहला एपिसोड
समय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के पहले एपिसोड का लिंक शेयर किया। वीडियो के थंबनेल में आलिया और शरवरी की तस्वीर दिखाई दी, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया। तस्वीर में आलिया भट्ट ने ‘ऐल्फा’ लिखी हुई कैप पहनी हुई है, जबकि उनके साथ शरवरी, समय रैना, कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज घई भी नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यश के खतरनाक एक्शन अवतार ने मचाई सनसनी, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया के बदले अंदाज ने बढ़ाया सस्पेंस
डेंगू की चपेट में आईं स्वरा भास्कर, अस्पताल से शेयर की फोटो, बोलीं- सब कुछ कितनी तेजी से हो गया
Nick Jonas Desi Food: भारतीय खाने के दीवाने हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक, भाई संग पापड़-भजिया का लिया मजा
वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
सोशल मीडिया पर फैंस का जबरदस्त उत्साह
समय रैना की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फैंस इस शो के दूसरे सीजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई बैन हुआ, पूरा सीजन डिलीट हुआ और अब नेटफ्लिक्स डील के साथ वापसी कर रहा है, यह इंटरनेट कल्चर की सबसे बड़ी वापसी है। वहीं दूसरे यूजर ने इसे भारतीय डिजिटल कंटेंट इतिहास की सबसे शानदार कमबैक बताया।
नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ का पहला एपिसोड 20 जून की शाम 7 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की मौजूदगी इसे और खास बना रही है। वहीं दोनों अभिनेत्रियां इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ऐल्फा’ को लेकर भी चर्चा में हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि शो में मनोरंजन के साथ-साथ फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे भी देखने को मिल सकते हैं।
