India’s Got Latent 2 की वापसी तय! क्या Netflix पर समय रैना बढ़ाएंगे कपिल शर्मा की टेंशन?
India's Got Latent 2 Netflix: फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का मशहूर और विवादित रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' अपने दूसरे सीजन के साथ जल्द ही नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर तहलका मचाने आ रहा है।
- Written By: यति सिंह
समय रैना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
India’s Got Latent 2 On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बड़ा उलटफेर होने जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। अपने बेबाक अंदाज और अनोखे कंटेंट के लिए फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना अब सीधे डिजिटल स्क्रीन के सबसे बड़े किंगमेकर से मुकाबला करने की तैयारी में हैं।
सोशल मीडिया पर धूम मचाने के बाद अब वे सीधे ओटीटी के मंच पर कदम रख रहे हैं। इस बड़े फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है कि क्या वे इंडस्ट्री के सबसे बड़े कॉमेडी शो को कड़ी टक्कर देने वाले हैं।
कॉमेडी के शौकीनों के लिए यह खबर किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है क्योंकि कॉमेडियन समय रैना का सबसे चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस बार यह शो सिर्फ यूट्यूब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेटफ्लिक्स पर भी अपनी पैठ बनाएगा। शो के मेकर्स ने फैसला किया है कि दर्शकों की भारी मांग को देखते हुए इसे दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ रिलीज किया जाएगा। मेकर्स के इस कदम से साफ है कि शो की पहुंच अब पहले से कहीं ज्यादा बड़ी होने जा रही है, जो बाकी के कॉमेडी शोज के दर्शकों को अपनी तरफ खींच सकती है।
नए कलेवर के साथ नेटफ्लिक्स पर एंट्री की बड़ी तैयारी
इस बड़े डिजिटल कोलैबोरेशन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स की ओर से ऑफिशियल तौर पर एक बेहद दिलचस्प हिंट शेयर किया गया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और ज्यादा बढ़ा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
मेरे भाई ने बहुत कुछ झेला है… सलमान खान के बयान से फिर चर्चा में आया सोहेल-सीमा का रिश्ता
स्टंट बना मुसीबत! KKK 15 में गौरव खन्ना और रूहानिका धवन दोनों हुए घायल, तस्वीरें वायरल
4500 करोड़ की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ से पहले देख लें ये फिल्में और सीरीज, वरना छूट जाएगा पूरा कनेक्शन
मैंने बहुत कुछ झेला है… रामायण ट्रोलिंग के बीच सुर्खियों में साई पल्लवी, पुराने इंटरव्यू ने बटोरी लाइमलाइट
जारी की गई एक खास तस्वीर में समय रैना के बॉडीगार्ड को दिखाया गया है। इस घोषणा के बाद से ही ओटीटी पर हलचल है कि समय रैना इस बार एक बिल्कुल नए कलेवर और अनूठे अंदाज के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विवादों से बचने के लिए अपनाया नया टोटका
समय रैना का यह शो हमेशा से ही अपने बेबाक और कभी-कभी विवादों से भरे कंटेंट के लिए चर्चा में रहा है। शायद यही वजह है कि इस बार नेटफ्लिक्स और समय रैना कोई भी जोखिम उठाने के मूड में नहीं दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई बॉडीगार्ड की तस्वीर में एक बेहद मजेदार चीज देखने को मिली है, जहां उसकी जेब पर नींबू और मिर्ची लटके हुए नजर आ रहे हैं। इस अनोखे और मजाकिया अंदाज को देखकर फैंस यह मान रहे हैं कि मेकर्स ने शो को हर तरह की बुरी नजर और विवादों से दूर रखने के लिए यह देसी नुस्खा अपनाया है।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Post: ऐल्फा टीजर में शरवरी वाघ की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल, आलिया भट्ट ने पोस्ट से दिया जवाब
कपिल शर्मा के शो से हुआ था बड़ा इशारा
अगर इस आने वाले शो का चर्चा के बैकग्राउंड पर नजर डालें तो इसकी स्क्रिप्ट कुछ समय पहले ही लिखी जाने लगी थी। हाल ही में समय रैना को नेटफ्लिक्स पर आने वाले समय रैना को कपिल शर्मा के टॉक शो में एक मेहमान के तौर पर देखा गया था।
उस खास एपिसोड के दौरान दोनों दिग्गजों की जुगलबंदी ने दर्शकों का खूब हंसाया था। तभी से तीखी नजर रखने वाले फैंस यह अनुमान था कि समय रैना जल्द ही इस बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकते हैं, जिस पर अब ऑफिशियल मुहर लग चुकी है।
