Pawandeep Rajan: कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर पवनदीप राजन, फैंस कर रहे सलामती की दुआ
‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के विनर और मशहूर सिंगर पवनदीप राजन सोमवार एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अहमदाबाद में हुआ। ये खबर सुनते ही उनके फैंस चिंतित हो गए और जल्द ठीक होने की कमाना कर रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
पवनदीप राजन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता और मशहूर सिंगर पवनदीप राजन को आज हर कोई जानता है। उन्होंने इंडियन आइडल से सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसी बीच उन्हें लेकर एक खबर सामने आ रही है कि सोमवार को भयानक कार दुर्घटना में पवनदीप राजन घायल हो गए हैं और यह हादसा अहमदाबाद में सुबह करीब 3:40 बजे हुआ।
हाालंकि, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इस एक्सीडेंट के बाद पवनदीप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह घायल अवस्था में नजर आ रहे हैं और डॉक्टर्स उनका इलाज करते दिख रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में पवनदीप के बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि अब तक उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो देखकर फैंस बेहद चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी जल्द रिकवरी और सलामती की दुआ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Parveen Sultana Birthday: 5 साल की उम्र से शुरू किया रियाज, आरडी बर्मन की पसंद बनीं परवीन सुल्ताना की आवाज
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
कहां से ताल्लुक रखते हैं सिंगर
पवनदीप उत्तराखंड के चंपावत जिले से ताल्लुक रखते हैं। उनका परिवार पारंपरिक कुमाऊंनी लोक संगीत से जुड़ा हुआ है और पिता सुरेश राजन, मां सरोज राजन और बहन ज्योतिदीप राजन सभी लोक कलाकार हैं। पवनदीप ने 2015 में ‘द वॉयस इंडिया’ जीतकर अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद इंडियन आइडल 12 में उनकी शानदार परफॉर्मेंस और बहुमुखी प्रतिभा ने उन्हें पूरे देश का चहेता बना दिया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इंडियन आइडल 12 के विनर थे पवनदीप
उन्होंने इंडियन आइडल 12 जीतकर ट्रॉफी के साथ एक नई कार और 25 लाख रुपये का इनाम भी अपने नाम किया था। फिनाले में उनका मुकाबला अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तौरो और शनमुख प्रिया जैसे मजबूत कंटेस्टेंट्स से था।
इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री में पवनदीप को गायकी के साथ-साथ इंस्ट्रूमेंट बजाने की कला के लिए भी सराहा जाता है। वे लगातार इंडीपेंडेंट म्यूजिक एल्बम्स पर काम कर रहे हैं और फिल्मों में भी अपने गानों से पहचान बना चुके हैं। फिलहाल उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और फैंस को उनकी जल्द रिकवरी का बेसब्री से इंतजार है।
