IND vs PAK: अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान को दिखाया आइना, सलेब्स ने मनाया भारत की जीत का जश्न
Asia Cup Final: एशिया कप 2025 में भारत ने T20 फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और इसके साथ ही एशिया कप भारतीय टीम ने जीत लिया है। अमिताभ बच्चन समेत सेलेब्स ने जीत का जश्न मनाया।
- Written By: अनिल सिंह
IND vs PAK एशिया कप 2025: भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन से लेकर ममूटी तक, सेलेब्स की प्रतिक्रिया
Celebs Reaction On India Wins Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे मैच को लेकर विवाद तो हुआ, लेकिन एशिया कप फाइनल मैच में भारत और पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भारत ने जीत हासिल की तो भारत के लोगों को जश्न मनाने का मौका मिल गया। भारत की जीत पर जश्न मनाने में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारे भी पीछे नहीं रहे, अमिताभ बच्चन ने पाकिस्तान को आइना दिखाया। शोएब अख्तर की टांग खिंचाई की, तो वहीं मम्मूटी, प्रीति जिंटा और विजय देवराकोंडा ने भी भारतीय टीम को जीत के लिए बधाई दी।
भारतीय क्रिकेट टीम कोई भी मैच जीतती है तो भारतीय खुशी से जश्न मनाते हैं, लेकिन विरोधी टीम अगर पाकिस्तान हो तो भारत में खुशी का जश्न दोगुना हो जाता है। संडे की रात को भी कुछ ऐसा ही माहौल देखने को मिला। भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकायत दी और एशिया कप अपने नाम कर लिया। इस मौके पर सेलिब्रिटीज ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
अमिताभ बच्चन ने क्या लिखा
मैच के दौरान एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के जीतने की संभावना पर चर्चा करते हुए शोएब अख्तर से नाम लेने में गलती हो गई थी, उन्होंने अभिषेक कुमार की जगह अभिषेक बच्चन का नाम ले लिया था। इसी पर अमिताभ बच्चन ने उनकी टांग खिंचाई की है। ट्विटर पर लिखा है, जीत गए अभिषेक बच्चन। इधर जुबान लड़खड़ाई और इधर बिना बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग किए लड़खड़ा दिया दुश्मन को। बोलती बंद। जय हिंद, जय भारत, जय मां दुर्गा।
T 5516(i) – जीत गये !! 🇮🇳🇮🇳 .. well played ‘Abhishek Bachchan’ .. उधर ज़बान लड़खड़ाई, और इधर, बिना batting bowling fielding किए, लड़खड़ा दिया दुश्मन को !!
बोलती बंद !!
🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣
जय हिन्द ! जय भारत ! जय माँ दुर्गा !!!! — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) September 28, 2025
ये भी पढ़ें- Dussehra 2025: बॉबी देओल करेंगे रावण का दहन, लव कुश रामलीला में लेंगे हिस्सा
बाकी सितारों ने भी दी प्रतिक्रिया
प्रीति जिंटा ने भारत की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, वाह क्या गेम है, भारतीय टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई हो, तिलक, शिवम और कुलदीप को इस रोमांचक जीत के लिए शुक्रिया।
Wow !!! What a game. CONGRATULATIONS to Team India 🇮🇳 for winning the Asia Cup ! Thank you Tilak, Shivam & Kuldeep for this thrilling victory ❤️ Ting ! #indvspak2025 — Preity G Zinta (@realpreityzinta) September 28, 2025
विजय देवराकोंडा ने क्या लिखा
विजय देवराकोंडा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर टीवी के मैच देखते हुए एक क्लिप शेयर की, तिलक वर्मा की तारीफ करते हुए लिखा, इंडिया हमारे लड़के ने कमाल कर दिया।
ममूटी ने भी दी बधाई
केरल सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, टीम इंडिया ने एशिया कप सिर्फ जीता नहीं, बल्कि उस पर कब्जा भी कर लिया है। बिना एक भी हार के यह टीम इंडिया चैंपियन बनी, बेहद शानदार। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि भारत ने एशिया कप जीत लिया है और इस समय देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।
