मेरी नजर में फिल्म ‘अतरंगी रे’ केवल मानसिक बीमारी पर केंद्रित नहीं थी : आनंद एल रॉय
- Written By: संदीप पांडे
मुंबई : फिल्म (Film) समीक्षक आनंद एल. राय (Anand L. Rai) को लगता है कि केवल प्रेम ही हर बीमारी (Illness) का रामबाण इलाज हो सकता है। राय की हाल ही में रिलीज (Release) फिल्म ‘अतरंगी रे’ (Atrangi Re) मानसिक बीमारी (Mental Illness) के चित्रण को लेकर विवादों में रही, लेकिन राय ने कहा कि यह फिल्म उनकी नजर में कभी भी केवल मानसिक बीमारी पर केंद्रित नहीं रही। यह फिल्म एक रोमांटिक और संगीत ड्रामा है। जिसे राय के लंबे समय से सहयोगी रहे हिमांशु शर्मा ने लिखा है।
इस फिल्म में सारा अली खान अैर धनुष ने अभिनय किया है। बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता अक्षय कुमार की इसमें विशेष उपस्थिति है। फिल्म को घुमावदार और जटिल प्रेम त्रिकोण बताया जा रहा है। यह फिल्म गत 24 दिसंबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हुई। ‘अतरंगी रे’ को लेकर मिली-जुली समीक्षा सामाने आई। कुछ समीक्षकों ने कहा कि फिल्म में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर असंवेदनशीलता दिखी। फिल्म में 26 वर्षीय सारा अली खान ने रिंकू सूर्यवंशी की भूमिका निभाई है, जो एक अंतरधार्मिक विवाह करने वाले माता-पिता की बच्ची है।
If there is love, there has to be madness. #AtrangiRe Trailer out.https://t.co/OD8oUY8R1C@DisneyPlusHS #DisneyPlusHotstarMultiplex
@akshaykumar @dhanushkraja @SaraAliKhan @arrahman #Bhushan @Irshad_Kamil #HimanshuSharma @cypplOfficial #CapeOfGoodFilms @TSeries @ashishsverma — Aanand L Rai (@aanandlrai) November 24, 2021
सम्बंधित ख़बरें
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Satluj Controversy: ‘सतलुज’ विवाद पर खालड़ा परिवार की दो टूक, ‘डायल्यूटेड वर्जन’ रिलीज करने से इनकार
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
Akanksha Ranjan Sangeet: आकांक्षा रंजन के संगीत में आलिया, जान्हवी और सोनाक्षी ने डांस ने लूटी महफिल
किरदारों के लिए प्यार एक प्रेरक शक्ति है
रिंकू कम उम्र में अपने माता-पिता को खोने के आघात के साथ रहती है। बिहार में अपने माता के घर से भागने के एक और असफल प्रयास के बाद रिंकू की शादी एक तमिल व्यक्ति विशु (धनुष) से जबरदस्ती कर दी जाती है। लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद वे अलग-अलग योजना बनाते हैं, जहां रिंकू अपने सज्जाद (कुमार) नामक प्रेमी से मिलने की उम्मीद करती है। 50 वर्षीय निर्देशक ने कहा कि फिल्म का एकमात्र उद्देश्य ‘प्यार’ के लिए पागल दुनिया को प्रस्तुत करना था। ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रांझणा’ जैसी फिल्मों में दिलचस्प किरदारों को चुनने के लिए सराहे गए राय ने कहा कि उनके पिछले कामों की तरह रिंकू और विशु दोनों प्रमुख किरदारों के लिए प्यार एक प्रेरक शक्ति है। (एजेंसी)
