बुर्के और परदे पर इम्तियाज अली के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, समर्थकों और विरोधियों में बंटी राय
Imtiaz Ali Podcast: 'मैं वापस आऊंगा' के प्रमोशन के दौरान इम्तियाज अली ने बुर्के और परदे की प्रथा पर सवाल उठाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया।
- Written By: सोनाली झा
इम्तियाज अली (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Imtiaz Ali Burqa Controversy: बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक इम्तियाज अली एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। अपनी नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के प्रमोशन के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने बुर्के और परदे की प्रथा पर टिप्पणी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने इसे व्यक्तिगत आस्था और पसंद पर हमला बताते हुए आलोचना की है।
इम्तियाज अली हाल ही में ‘अनफिल्टर्ड बाय समदीश’ पॉडकास्ट में नजर आए थे। बातचीत के दौरान समाज, संस्कृति और व्यक्तिगत स्वतंत्रता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसी दौरान उन्होंने बुर्के और परदे को लेकर अपनी राय व्यक्त की। निर्देशक ने कहा कि जब कोई यह कहता है कि वह बुर्के या परदे में सहज महसूस करता है, तो उन्हें यह बात स्वीकार्य नहीं लगती।
सोशल मीडिया पर बंटी राय
इम्तियाज अली के अनुसार, यदि किसी समाज में महिलाओं को इस तरह की व्यवस्था के भीतर सहज महसूस करने के लिए तैयार कर दिया जाता है, तो यह समाज की एक कमजोर और पिछड़ी स्थिति को दर्शाता है। इम्तियाज अली के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उनके विचारों को महिलाओं की स्वतंत्रता और समानता के पक्ष में बताया। वहीं, दूसरी ओर कुछ लोगों ने निर्देशक की आलोचना करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति के पहनावे या धार्मिक आस्था को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा
भाई सोहेल को दी सलमान खान ने नई शुरुआत की सलाह, बोले- अब जिंदगी में आगे बढ़ो और डेट करो
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना
मैं वापस आऊंगा को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
आलोचकों का मानना है कि अगर कोई महिला अपनी इच्छा से बुर्का या परदा पहनती है, तो उसकी पसंद का सम्मान किया जाना चाहिए। विवाद के बीच इम्तियाज अली की हालिया फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में बंटवारे की एक इमोशनल प्रेम कहानी को दिखाया गया है। इसमें दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा असर
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी इसका प्रदर्शन संतोषजनक माना जा रहा है। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने करीब 80 लाख रुपये का कारोबार किया, जबकि इसका कुल कलेक्शन 12 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है। ऐसे में विवादों के बीच भी फिल्म चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
