-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Imran Khan Career Struggle Nepotism Financial Life Interview
आमिर खान का पैसा मेरा नहीं…नेपोटिज्म और फाइनेंशियल स्ट्रगल पर इमरान खान ने की खुलकर बात
- Written By: स्नेहा मौर्या
Imran Khan Interview: ‘जाने तू… या जाने ना’ से स्टार बने इमरान खान ने हालिया इंटरव्यू में करियर के उतार-चढ़ाव, नेपोटिज्म के आरोप और फाइनेंशियल स्ट्रगल पर खुलकर बात की है।

आमिर खान और इमरान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Imran Khan Financial Struggle: साल 2008 में जेनेलिया डिसूजा के साथ फिल्म ‘जाने तू… या जाने ना’ से डेब्यू करने वाले इमरान खान रातोंरात बॉलीवुड के नए पोस्टर बॉय बन गए थे। पहली ही फिल्म की जबरदस्त सफलता ने उन्हें उभरते सितारों की लिस्ट में शामिल कर दिया। हालांकि इसके बाद उनकी फिल्मों ने औसत प्रदर्शन किया और धीरे-धीरे उनका करियर रफ्तार खोता चला गया। बीते कई सालों से इमरान बॉलीवुड से पूरी तरह दूर हैं।
हाल ही में समदिश के पॉडकास्ट ‘अनफिल्टर्ड विद समदिश’ में बातचीत के दौरान इमरान ने अपने करियर, निजी जिंदगी और इंडस्ट्री की हकीकत पर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि पहली फिल्म की सफलता के बाद उनकी फीस जरूर बढ़ी थी, लेकिन यह चमक ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सकी और काम भी कम होता चला गया।
इमरान खान ने ‘नेपोकिड’ टैग पर दिया सीधा जवाब
इमरान खान ने नेपोटिज्म को लेकर फैलने वाली धारणाओं पर भी खुलकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर मान लेते हैं कि आमिर खान का भतीजा होने का मतलब आसान सफलता है, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। इमरान ने साफ शब्दों में कहा, “मेरे अंकल आमिर खान एक फिल्म स्टार हैं, लेकिन उनका पैसा मेरा नहीं है और न ही मुझे वो मिलने वाला है।” उनका कहना था कि फैमिली नाम मौके तो दिला सकता है, लेकिन स्टारडम, लगातार काम और आर्थिक सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं देता।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह
‘मरते दम तक साथ दूंगा’, शहनाज गिल संग रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, डेटिंग अफवाहों पर दिया साफ जवाब
अवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा ‘रामायण’ का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
बॉलीवुड में पे गैप पर उठाए सवाल
इंटरव्यू के दौरान इमरान ने फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद पे गैप पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर जैसे टॉप सितारों की भारी फीस का जिक्र करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे भी हैं, जो सालों तक मेहनत करने के बावजूद फेयर सैलरी के लिए संघर्ष करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें- तान्या मित्तल की मिमिक्री ट्रोल हुई थी जेमी लिवर, कॉमेडियन ने अब दिया जवाब
फिल्मों से दूर रहने का असर पड़ा जेब पर
एक दशक से ज्यादा समय से फिल्मों से दूर रहे इमरान ने यह भी स्वीकार किया कि काम न मिलने का सीधा असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ा। इस दौरान उनकी निजी जिंदगी में भी बड़े बदलाव आए, जिनमें पत्नी अवंतिका मलिक से अलगाव शामिल है। हालांकि इमरान ने कहा कि सही फाइनेंशियल प्लानिंग ने उन्हें मुश्किल समय में संभलने में मदद की। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिंदगी के हर फैसले को सिर्फ पैसों के नजरिए से नहीं देखना चाहिए—कई बार मानसिक शांति और खुशी ज्यादा जरूरी होती है।
Imran khan career struggle nepotism financial life interview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia News: गोंदिया पुलिस का साइबर ठगी पर शिकंजा, म्यूल बैंक खातों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू
Jul 21, 2026 | 04:36 PMमहाराष्ट्र में किसान कर्जमाफी पर बड़ा अपडेट, पहली सूची इस दिन होगी जारी, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया ऐलान
Jul 21, 2026 | 04:34 PMदहिसर-मीरा रोड मेट्रो-9 दुर्घटना: गर्म डामर से झुलसा बाइक सवार; MMRDA ने ठेकेदार पर ठोका 15 लाख का जुर्माना
Jul 21, 2026 | 04:30 PMआमिर-जूही की ‘टाइम मशीन’ क्यों रह गई अधूरी? करण जौहर ने बताई फिल्म अटकने की वजह
Jul 21, 2026 | 04:28 PMविधानसभा में UCC विधेयक पास, कानूनी विशेषज्ञों ने कहा- “सभी धर्म और जाति के लोगों को मिलेगा समानता का अधिकार”
Jul 21, 2026 | 04:27 PMदिल्ली में बवाल के बाद अस्पताल पहुंचे नड्डा, घायल प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, कांग्रेस ने बोला हमला
Jul 21, 2026 | 04:25 PMअमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
Jul 21, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM













