पूर्व पत्नी के बॉयफ्रेंड को ऋतिक रोशन ने किया बर्थडे विश, यूजर बोले- सौतन….
पूर्व पत्नी के बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश करने पर ऋतिक रोशन की तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसा करने के लिए बड़ा दिल चाहिए। आइए जानते हैं ऋतिक ने अर्सलान को किस अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
- Written By: अनिल सिंह
सुजैन खान के बॉयफ्रेंड अर्सलान को ऋतिक रोशन ने दी जन्मदिन की शुभकामना
मुंबई: ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है लेकिन दोनों मिलकर अपने दोनों बेटों की परवरिश कर रहे हैं। दोनों अक्सर मुलाकात करते हैं। दोनों के बीच रिश्ता भी सामान्य नजर आता है। इसी बीच अब ऋतिक रोशन ने पूर्व पत्नी सुजैन खान के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के बर्थडे पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी है। ऋतिक रोशन की इस हरकत की लोग सराहना कर रहे हैं, उनकी तारीफ की जा रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि ऐसा करने के लिए बड़ा दिल चाहिए। ये आसान काम नहीं है।
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर सुजैन खान ने अर्सलान गोनी के साथ बिताए कुछ खास पलों की तस्वीरों के कोलाज को शेयर करते हुए अर्सलान गोनी को बर्थडे विश किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, जिंदगी भर बस मुझे तू चाहिए, सबसे हैप्पी वाला बर्थडे। मैं हर दिन कामना करती हूं कि तुम्हारी जिंदगी का सबसे अच्छा समय शुरू हो, मैं तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी। सुजैन खान की इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन का भी रिएक्शन सामने आया है और उन्होंने अर्सलान गोनी के लिए लिखा है। हैप्पी बर्थडे माय फ्रेंड, कमेंट के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई है। वहीं अब सोशल मीडिया पर रितिक रोशन के इस रिएक्शन पर फैंस का भी कमेंट आने लगा है।
ये भी पढ़ें- साध्वी का जीवन अपनाने के बाद क्या बीजेपी ज्वाइन करने वाली हैं ममता कुलकर्णी?
सम्बंधित ख़बरें
Hrithik Roshan Ramayana VFX: ऋतिक रोशन ने ‘रामायण’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- हर VFX खराब नहीं होता
Hrithik Roshan का बड़ा धमाका, ‘Mess’ से करेंगे कॉमेडी में एंट्री, OTT पर मचाएंगे बवाल
बॉबी देओल का मुंबई में बड़ा निवेश, अंधेरी में खरीदी पत्नी संग कमर्शियल प्रॉपर्टी, ऋतिक रोशन से है कनेक्शन
Shahid Kapoor की तारीफ करना क्यों ऋतिक रोशन को पड़ा भारी? यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उठाए ये सवाल
ऋतिक रोशन के इस रिएक्शन पर 30 से अधिक कमेंट्स आए हैं। एक यूजर ने ऋतिक रोशन से सवाल पूछा है कि क्या आप अब भी उन्हें प्यार करते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसा करने के लिए बड़ा दिल चाहिए, ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स के बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश करना आसान नहीं होता। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा है सौतन है वह आपका। यूजर्स के अलावा खुद अर्सलान गोनी ने भी ऋतिक रोशन के कमेंट पर रिएक्ट किया है। रिप्लाई में उन्होंने ऋतिक रोशन को धन्यवाद कहा है।
ऋतिक रोशन के काम की अगर बात करें तो वह फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आए थे, जो 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो चुकी है। वहीं War 2 नाम की फिल्म में वह एनटीआर के साथ नजर आने वाले हैं, यह फिल्म 14 अगस्त 2025 में रिलीज होगी। कृष 4 का ऐलान राकेश रोशन खुद कर चुके हैं इसमें भी ऋतिक रोशन अहम भूमिका में नजर आएंगे।
