हाउसफुल 5 फिल्म रिव्यू: प्रेडिक्टेबल है अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म, क्लाइमेक्स ए और बी से होगा फायदा
अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मशहूर फ्रेंचाइज हाउसफुल के 5वें भाग के साथ लौट आए हैं। फिल्म के मेकर्स ने इसे इसके दो क्लाइमेक्स ए और बी के साथ रिलीज किया है। नवभारत ने फिल्म का ए वर्जन देखा है, ये रहा रिव्यू।
- Written By: अनिल सिंह
प्रेडिक्टेबल है अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5
- फिल्म: हाउसफुल 5
कास्ट: अक्षय कुमार, रणजीत, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान, डीनो मोरिया, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, बना पाटेकर, चंकी पांडे, चित्रांगदा सिंह, सोनम बजवा, जैकलीन फर्नांडिस, सौंदर्य शर्मा, नरगिस फाखरी और जॉनी लीवर - निर्देशक: तरुण मनसुखानी
- रनटाइम: 2 घंटा 46 मिनट
- जॉनर: सस्पेंस कॉमेडी ड्रामा
- रेटिंग्स: 3 स्टार्स
कहानी: कहानी की शुरुआत होती है एक बड़े से क्रूज पर जहां बड़े बिजनेसमैन रणजीत ने अपने निधन से पहले अपने विल में ये इच्छा जता दी थी कि उनके जाने के बाद उनकी 69 बिलियन डॉलर की संपत्ति उनके बेटे जॉली के नाम होगी। अब उनके निधन के बाद उनके यहां काम करने वालों के सामने अलग-अलग किरदार जॉली बनकर पेश होते हैं और ऐसे में असली जॉली की परख करने के लिए एक डीएनए टेस्ट कराई जाती है। लेकिन इसी बीच इस टेस्ट को कर रहे डॉक्टर की क्रूज पर हत्या हो जाती है। ऐसे में अब उनके कातिल और असली जॉली को पहचाने की कवायद शुरू होती है और कहानी आगे कई दिलचस्प मोड़ लेती है। लेकिन अंत में कई चौंका देने वाली चीजें सामने आती हैं। असली जौली कौन है? अंत में क्या सामने आता है ये जानने के लिए फिल्म देखना आवश्यक है।
अभिनय: अक्षय कुमार इस फिल्म की जान हैं। जिस तरह से उन्होंने अपने कॉमिक टाइमिंग और अपने डायलॉग्स को सिचुएशन के हिसाब से इंप्रूव किया है, ये फिल्म को मजेदार बन जाती है। वहीं रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी अपने अंदाज से हमें खूब हंसाते हैं। फिल्म में जॉनी लीवर और चंकी पांडे की जोड़ी भी कॉमेडी का तड़का लगाने में कारगर साबित होती है। बात करें जैकलीन और सौंदर्या शर्मा की तो उनसे बेहतर एक्टिंग की उम्मीद थी। वहीं फिल्म में चित्रांगदा सिंह और सोनम बाजवा ने बढ़िया काम किया है।
ये भी पढ़ें- सिद्धार्थ आनंद का ट्वीट बना विवाद की वजह, क्या अक्षय कुमार के साथ नहीं बनाएंगे फिल्म
सम्बंधित ख़बरें
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
भीड़, मारपीट और डर…’फिरौती के लिए रची गई साजिश’, Raveena Tandon ने याद किया वो डरावना दिन
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Shivangi Joshi Facts: कथक की थिरकन के साथ ताइक्वांडो का दम… जानिए Shivangi Joshi से जुड़ी ये खास बातें
म्यूजिक: ‘हाउसफुल’ कड़ी की सभी फिल्में अपने दिलचस्प म्यूजिक के लिए भी काफी मशहूर रही है। हालांकि इस फिल्म में कोई ऐसा गीत नहीं मिलता जो इसकी अलग पहचान बने या हमारे जहन में बस जाए।
फाइनल टेक: सबसे पहले फिल्म की खूबियों की बात करें तो मेकर्स ने हर बार की तरफ यहां भी डबल मीनिंग कॉमेडी का इसमें तड़का लगाया है और साथ ही इसकी कास्ट की परफॉर्मेंस इसे और दिलचस्प बनाती है। फिल्म का अधिकांश हिस्सा क्रूज पर शूट किया गया है और ये ग्लैमर से भरपूर है। बात करें फिल्म की खामियों की तो कई जगहों पर ये प्रेडिक्टेबल है। फिल्म की लेंथ भी एक वक्त पर आपको थोड़ा बोर कर सकती है। इसी के साथ कॉमेडी के मामले में ये फिल्म और बेहतर हो सकती है। कुल मिलाकर कहें तो अगर आप कॉमेडी ड्रामा पसंद करते हैं और अक्षय के फैन हैं, तो आप इसे सिनेमाघरों में अपने परिवार के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
