हाउसफुल 5 के इवेंट में बवाल, रोती दिखी महिलाएं, हाथ जोड़ विनती करते नजर आए अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में टीम जुटी हुई है। हाउसफुल 5 के इवेंट में अचानक हंगामा हो गया, अक्षय कुमार को हाथ जोड़कर अपील करने की नौबत आ गई।
- Written By: अनिल सिंह
हाउसफुल 5 के पुणे इवेंट में हंगामा, अक्षय कुमार ने की बेकाबू भीड़ से शांत रहने की अपील
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में हाउसफुल 5 का प्रोग्राम हंगामे की भेंट चढ़ गया। अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, जैकलीन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, सौंदर्य शर्मा और फरदीन खान सहित हाउसफुल 5 की टीम रविवार को पुणे पहुंची थी। पुणे के जिस मॉल में प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। वहां भीड़ इकट्ठा हो गई थी। जैसे ही सितारे मॉल में पहुंचे भीड़ बेकाबू हो गई। औरत और बच्चे रोते बिलखते नजर आए, तो वहीं अक्षय कुमार को इस मामले में खुद आगे आना पड़ा, वह हाथ जोड़कर लोगों से विनती करते हुए नजर आए।
पुणे का मॉल भीड़ से खचाखच भरा हुआ था, जैसे ही वहां कलाकार पहुंचे। भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर हाउसफुल 5 के प्रोग्राम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बड़ी संख्या में वहां लोग मौजूद हैं। युवा लड़कियों और महिलाओं को रोते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। कुछ बच्चे अपने मां-बाप से अलग हो गए थे। ऐसी ही एक बच्ची जैकलीन फर्नांडिस को दिखाई दी तो जैकलीन ने उसे भरोसा दिया कि वह सुरक्षित है और जल्दी उसके माता-पिता उसे मिल जाएंगे, घबराने की कोई बात नहीं है।
ये भी पढ़ें- क्या करता है मणिरत्नम का बेटा? फिल्म मेकिंग में नहीं है दिलचस्पी
सम्बंधित ख़बरें
Veer Savarkar: सेलुलर जेल की वो 7X11 की कोठरी, जहां सावरकर ने कीलों को कलम और दीवारों को बना दिया था किताब
Maharashtra Weather: विदर्भ के 6 जिलों में रेड अलर्ट, तो 9 जिलों में बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का मौसम
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
शरद पवार गुट को तगड़ा झटका: पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे थामेंगे भाजपा का दामन; सोशल मीडिया पर दिए बड़े संकेत
मामला बिगड़ता देख अक्षय कुमार खुद माइक थामते हैं और भीड़ से शांत रहने की अपील करते हैं। अक्षय कुमार ने बताया कि वह बस इतना चाहते हैं कि कोई धक्का मुक्की ना करे। क्योंकि इससे अप्रिय घटना घट सकती है, मामला बिगड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा, मैं हाथ जोड़कर सभी से विनती करता हूं, यहां औरतें हैं… बच्चे हैं…., मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि शांत रहें। इस दौरान बाकी कलाकार बेहद तनाव में दिख रहे थे। कलाकार डरे हुए थे, क्योंकि कोई अप्रिय घटना घटती तो सभी मुश्किल में पढ़ सकते थे, लेकिन अक्षय कुमार और कलाकारों ने मामले को संभाल लिया।
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 की अगर बात करें, तो यह 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, अक्षय कुमार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं, तो वहीं चंकी पांडे, जॉनी लीवर, नाना पाटेकर और संजय दत्त जैसे कलाकार भी इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाने को पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म के एक नहीं दो वर्जन रिलीज होंगे, ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ी हुई है।
