सीरत कपूर संग हनी सिंह के लिंकअप की चर्चा तेज, एक कमेंट से शुरू हुई अफवाहें
Honey Singh Linkup with Seerat Kapoor: हनी सिंह और एक्ट्रेस सीरत कपूर के लिंकअप की चर्चा सोशल मीडिया पर तेज हो गई है। सीरत की एक ग्लैमरस पोस्ट पर हनी के कमेंट और उनके जवाब ने अफवाहों को जन्म दिया।
- Written By: सोनाली झा
सीरत कपूर संग हनी सिंह के लिंकअप की चर्चा तेज
Honey Singh Linkup Discussion: बॉलीवुड के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उनका नाम एक्ट्रेस सीरत कपूर के साथ जुड़ता नजर आ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर सीरत की हाल ही में साझा की गई कुछ ग्लैमरस तस्वीरों पर हनी सिंह का कमेंट सामने आया, जिससे उनके अफेयर की अटकलें तेज़ हो गईं।
सीरत कपूर, जो साउथ फिल्म ‘रन राजा रन’ से पहचान बना चुकी हैं, ने बीते शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर सिल्वर सीक्विन ड्रेस में कुछ बेहद स्टाइलिश तस्वीरें पोस्ट की थीं। उनकी इन बोल्ड तस्वीरों पर हनी सिंह ने एक हॉट कमेंट किया, जिसे सोशल मीडिया यूज़र्स ने तुरंत पकड़ लिया। फैंस ने कमेंट को लेकर अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच कुछ तो खास चल रहा है।
कमेंट से शुरू हुई लिंकअप की अफवाहें
हनी सिंह के कमेंट पर सीरत कपूर का जवाब भी चर्चा में रहा। उन्होंने लिखा कि व्हाट ए प्लेजेंट सरप्राइज, थैंक्यू ओजी, जिससे लोगों को और भी यकीन होने लगा कि दोनों के बीच कुछ गहराई है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन अफवाहों ने तूल पकड़ लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Money Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो
हनी सिंह ने जनवरी 2022 में मॉडल टीना थडानी को अपने रिलेशनशिप में लाकर सबको चौंका दिया था। लेकिन अप्रैल 2023 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं जब उन्होंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और साथ की तस्वीरें भी हटा दीं। अब जब हनी सिंह की जिंदगी में फिर से किसी महिला की एंट्री की अटकलें लग रही हैं, फैंस जानने को उत्सुक हैं कि क्या सीरत कपूर के साथ उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा है? या ये केवल एक सोशल मीडिया पल की गूंज है?
ये भी पढ़ें- रुसलान मुमताज ने की OTT पर सेंसरशिप की सराहना, बोले- अब साफ-सुथरा कंटेंट मिलेगा
हनी सिंह की लाइफ
फिलहाल, रैपर की ओर से न तो रिश्ते की पुष्टि हुई है और न ही इनकार। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह अफवाहें सच्चाई में बदलती हैं या महज एक इंटरनेट सनसनी साबित होती हैं। फिलहाल हनी सिंह अपनी निजी जिंदगी में सिंगल है। पत्नी से तलाक के बाद अब तक उन्होंने दोबारा शादी नहीं की है। अब देखना होगा कि सीरत संग उनके डेटिंग के रूमर्स महज अफवाह ही निकलती है या फिर वाकई में उन खबरों में दम है।
