Jill Sobule Death: घर में आग लगने से हॉलीवुड सिंगर जिल सोबुले का निधन, 60 की उम्र में दुनिया को अलविदा
Jill Sobule Death: हॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर जिल सोबुले का बीते गुरुवार को निधन हो गया है। घर में आग लगने के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालांकि, 90 दशक की मशहूर अभिनेत्री थी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
जिल सोबुले (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: जानी-मानी अमेरिकन सिंगर और सॉन्ग राइटर जिल सोबुले को हर कोई जानता था। उन्होंने अपने ‘आई किस्ड अ गर्ल’ गाने से पहचान बनाई थी। सिर्फ इतना ही नहीं, वह 90s की पॉपुलर सिंगर थीं। लेकिन बीते गुरुवार उन्हें लकेर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
दरअसल, सिंगर का अपने घर में आग लगने के कारण निधन हुआ है। वह शुक्रवार को अपने होमटाउन में एक परफॉर्मेंस देने वाली थीं। जानिए सिंगर के मैनेजर ने इस मामले के बारे में क्या कहा है।
आपको बता देंजिल सोबुले हॉलीवुड की एक मशहूर सिंगर थीं जिनकी आवाज का जादू पूरी दुनिया में फिदा हो जाती था। शुक्रवार को वह एक बार फिर अपने होमटाउन में अपने गानों से मदहोश करने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही एक बुरा हादसा हो गया जिसमें उनकी जान चली गई। मीडिया आउटलेट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को मिनेसोटा के एक घर में आग लगने से सिंगर की मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऐसा लगा सब कुछ जानबूझकर हुआ…’ CJP प्रोटेस्ट के बाद छलका सेहबान अजीम का दर्द
रवि किशन के बयान से भड़के लोग, NEET पेपर लीक मामले में सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
CJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक
Lock Upp 2: ‘मैंने उसके अंदर कबीर सिंह देखा…’ लॉक अप-2 में कंटेस्टेंट की हरकत से भड़के हर्षद चोपड़ा
वहीं इस जानकारी की पुष्टि जिल सोबुले के मैनेजर जॉन पॉर्टर मिनेसोटा स्टार ट्रिब्यून की है। सिंगर की वेबसाइट के मुताबिक, जिल शुक्रवार यानी 2 मई को अपने होमटाउन डेनवर में ऑटोबायोग्राफिकल स्टेज म्यूजिकल 7th ग्रेड को शोकेस करने के लिए परफॉर्मेंस देने वाली थीं। इसे 2023 में ड्रामा डेस्क अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जिल सोबुले 90 दशक से संगीत जगत में सक्रिय हैं और अपने गानों से फैंस का दिल जीत रही थीं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘आई किस्ड ए गर्ल’, ‘क्लूलेस’ और ‘सुपरमॉडल’ हालिस की । उन्होंने 1990 में साल पहला एल्बम में निखाला था अपना ‘थिंग्स हियर आर डिफरेंट’ निकाला। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। जिल सोबुले को अपनी गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था।
वह हमेशा अपने लिरिक्स में महिलाओं के सशक्त और एक मजबूत पर्सनैलिटी को जाहिर करती थीं। 90 के दशक में उन्होंने ‘आई किस्ड ए गर्ल’ बनाया, उस वक्त इस तरह के गानें कम बनते थे। 1990 के बाद भी उन्होंने कई और एल्बम निकाले और फिल्मों और टीवी शो के लिए भी गाने बनाए। 2023 में उन्होंने एक नाटक भी लिखा था। यह नाटक उनके बचपन के बारे में था और लोगों को यह बहुत पसंद आया था।
