Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर-ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पालतू कुत्ता भी मरा मिला

ऑस्कर विजेता और मशहूर अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी, न्यू मैक्सिको स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। दो बार के ऑस्कर विजेता और उनकी पत्नी और उनके कुत्ते के शव बीते बुधवार दोपहर को उनके घर पर मिले हैं।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Feb 27, 2025 | 03:24 PM

एक्टर जीन हैकमैन और उनकी पत्नी की मौत

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली : हॉलीवुड जगत से आ रही एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज खबर की मानें तो, ऑस्कर विजेता और मशहूर अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बेट्सी, न्यू मैक्सिको स्थित अपने घर में मृत पाए गए हैं। वहीं 95 वर्षीय महान एक्टर हैकमैन और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर ने सभी को जैसे हैरान और जड़ कर दिया है। फिलहाल मामले की जांच जांच जारी है।

मिली खबर के आनुसार ऑस्कर विजेता मशहूर अभिनेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी बीते बुधवार को अपने न्यू मैक्सिको स्थित घर में मृत पाए गए है। इस बाबत सांता फे पुलिस ने ‘द सन’ को जीन हैकमैन व उनकी पत्नी के निधन की पुष्टि की है। इन दोनों के अलावा अभिनेता का एक पालतु कुत्ता भी घटनास्थल पर मृत पाया गया है। सांता फ़े काउंटी पुलिस ने यह भी बताया कि दो बार के ऑस्कर विजेता और उनकी पत्नी और उनके कुत्ते के शव बीते बुधवार दोपहर को उनके घर पर मिले हैं।

Gene Hackman has passed away at the age of 95.
Gene was one of the greatest actors of his, or anyone’s generation. He was a powerhouse, as adept at comedy as he was drama. Today is a very sad day, we’ve lost a legend. Gene was a giant of cinema.
R.I.P Gene Hackman pic.twitter.com/iL19ky4not
— The Sting (@TheStingisBack) February 27, 2025

सम्बंधित ख़बरें

Munawar Faruqui Reaction: ‘कोई नहीं रहेगा तब समझोगे…’ प्रणित मोरे के समर्थन में उतरे मुनव्वर फारूकी

बॉक्स ऑफिस पर भूतों का कब्जा! 2700 करोड़ की Obsession के बाद इस हॉरर फिल्म ने मचाया तहलका

Sunita Ahuja Troll: गोविंदा के बालों पर पत्नी सुनीता का मजाक पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

2 फ्लॉप फिल्मों के बाद टूटने लगी थीं उम्मीदें, फिर ‘जब वी मेट’ ने रातों-रात बदल दी Imtiaz Ali की किस्मत

मनोरंजन की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उनकी मौत की परिस्थितियों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी और कहा कि फिलहाल जांच जारी है। इस बाबत सांता फे काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता डेनिस एविला ने बताया कि बीते बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे घर की जांच करने के अनुरोध पर पुलिस वहां पहुंची और पाया कि हैकमैन, उनकी पत्नी बेट्सी अराकावा और कुत्ता तीनों ही मृत हैं।

Gene Hackman and his wife, Betsy Arakawa, were found dead in their Santa Fe home Wednesday afternoon. Per authorities, there is no immediate indication of foul play, though a cause of death was not provided. Hackman, who won Oscars for “Unforgiven” and “The French Connection,”… pic.twitter.com/XvixBSF14q — Variety (@Variety) February 27, 2025

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, जीन हैकमैन हॉलीवुड जगत के सबसे चर्चित सितारों में से एक थे। उन्हे साल 1971 में विलियम फ्रेडकिन की थ्रिलर फिल्म द फ्रेंच कनेक्शन में जिमी ‘पोपेय’ डॉयल की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला था । वहीं फिर साल 1992 में दोबारा यह करिशमा दोहराते हुए उन्हे क्लिंट ईस्टवुड की वेस्टर्न फिल्म ‘अनफॉरगिवेन’ में लिटिल बिल डैगेट की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर अपने नाम किया था। इस तरह हैकमैन अब तक के सबसे कुशल और मंजे हुए अभिनेताओं में से एक माने जाते थे।

Hollywood actor gene hackman and his wife died under suspicious circumstances found dead in the house

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 27, 2025 | 03:22 PM

Topics:  

  • Entertainment
  • Hollywood
  • Hollywood stars

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.