सलमान खान ने दिया पहला ब्रेक, ‘आशिक बनाया आपने’ से छा गए हिमेश रेशमिया, जानें उनकी दिलचस्प कहानी
Himesh Reshammiya Birthday: हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक में करियर बनाने का सपना नहीं देखा था, लेकिन पिता की इच्छा पूरी करने के लिए उन्होंने संगीत को चुना। सलमान खान ने उन्हें पहला बड़ा ब्रेक दिया।
- Written By: सोनाली झा
हिमेश रेशमिया (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Himesh Reshammiya Birthday Special Story: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर और अभिनेता हिमेश रेशमिया का जन्म 23 जुलाई 1973 को मुंबई में हुआ था। हिमेश रेशमिया आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही है। आज संगीत जगत का बड़ा नाम हैं। अपनी अलग गायकी, सुपरहिट कंपोजिशन और अनोखे अंदाज के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि हिमेश का सपना शुरुआत में म्यूजिक नहीं था।
हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत टीवी प्रोडक्शन से की थी और बाद में पिता की इच्छा पूरी करने के लिए संगीत की दुनिया में कदम रखा। 23 जुलाई 1973 को जन्मे हिमेश के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से। हिमेश का जन्म गुजराती संगीतकार विपिन रेशमिया और मधु रेशमिया के घर हुआ था। संगीत का माहौल बचपन से उनके आसपास जरूर था, लेकिन वह खुद इस क्षेत्र में करियर नहीं बनाना चाहते थे।
पिता की इच्छा ने बदल दी जिंदगी
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमेश रेशमिया ने टीवी प्रोडक्शन में काम शुरू किया और कई टीवी सीरियल भी प्रोड्यूस किए। बाद में अपने पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। यही फैसला उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ। उनका एल्बम ‘आपका सुरूर’ भारतीय संगीत इतिहास के सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बमों में शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
The Odyssey BO Collection: छठें दिन भी बरकरार रहा द ओडिसी का जलवा, फिर भी 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
Ajay Devgn की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 13 दिनों में 133 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब पर नजर
NEET Paper Leak पर खुलकर सामने आए सलमान खान, बोले- शिक्षा का ना हो राजनीतिकरण
‘आवारापन 2 को फ्लॉप कराने की कोशिश हो रही है’, अमाल मलिक का बड़ा दावा, बोले- पेड PR से नहीं डरता
सलमान खान ने दिया पहला बड़ा मौका
हिमेश रेशमिया को बॉलीवुड में पहला बड़ा ब्रेक सलमान खान की वजह से मिला। दरअसल, हिमेश के पिता ने एक फिल्म के लिए सलमान को साइन किया था, लेकिन वह फिल्म कभी बन नहीं पाई। इसी दौरान सलमान ने हिमेश का संगीत सुना और प्रभावित होकर उन्हें अपनी फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में संगीत देने का मौका दिलाया। इसके बाद साल 2003 में आई ‘तेरे नाम’ ने हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक नई पहचान दिलाई।
इमरान हाशमी के साथ बनी सुपरहिट जोड़ी
हिमेश रेशमिया और इमरान हाशमी की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई यादगार गाने दिए। ‘आशिक बनाया आपने’, ‘झलक दिखला जा’, ‘आपकी कशिश’ और कई अन्य गीत आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा हैं। हालांकि, करियर के शुरुआती दौर में उन्हें ‘नाक से गाने वाला सिंगर’ कहकर ट्रोल भी किया गया, लेकिन उन्होंने आलोचनाओं को अपनी ताकत बनाया और लगातार हिट गाने देते रहे। उनकी अलग आवाज ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई।
