- Hindi News »
- Entertainment »
- Hera Pheri Is Incomplete Without Babu Bhaiya Ashish Chanchlani Paresh Rawal
बाबू भैया के बिना अधूरी है हेरा फेरी, परेश रावल के लिए आशीष चंचलानी ने किया भावुक पोस्ट
आशीष चंचलानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर परेश रावल से अपील की है। उन्होंने लिखा कि हर कोई परेश रावल को प्रतिष्ठित बाबू भैया के रूप में वापस देखना चाहता है।
- Written By: सोनाली झा

परेश रावल के लिए आशीष चंचलानी ने की भावुक पोस्ट
मुंबई: भारत के लोकप्रिय डिजिटल कंटेंट क्रिएटर आशीष चंचलानी ने हाल ही में ट्विटर पर एक मार्मिक अपील साझा की, जिसमें उन्होंने दिग्गज अभिनेता परेश रावल से फिल्म हेरा फेरी 3 में वापसी की गुज़ारिश की है। परेश रावल की संभावित गैर-मौजूदगी की खबरें सामने आते ही फैंस के साथ-साथ आशीष भी भावुक हो उठे।
हास्य और अभिनय में अपनी अनूठी शैली के लिए मशहूर आशीष ने लिखा कि परेश सर, मुझे यकीन है कि आप बाबू भैया की वजह से थक चुके होंगे, लेकिन कोई इस स्थिति को समझ नहीं पाएगा। आप इस फ्रेंचाइज़ी की आत्मा हैं। इस इमोशनल संदेश के साथ उन्होंने न केवल एक अभिनेता की पहचान को सराहा, बल्कि लाखों प्रशंसकों की भावनाओं को भी आवाज दी।
Paresh sir, i am sure you must be feeling burnt out by babu bhaiya,
Its a tough situation for you that no one will understand
But we all genuinely request you to come back
You are truly the soul of this franchise❤️
I hope you find a way — Ashish Chanchlani (@ashchanchlani) June 9, 2025
बाबू भैया यानी बाबूराव गणपतराव आप्टे का किरदार परेश रावल ने इतनी शिद्दत से निभाया है कि यह किरदार आज भी भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार कॉमिक भूमिकाओं में शुमार है। आशीष ने आगे कहा कि हम सब आपसे दिल से रिक्वेस्ट करते हैं, मुझे उम्मीद है आप कोई रास्ता निकाल लेंगे। यह अपील सिर्फ़ एक प्रशंसक की नहीं, बल्कि पूरे भारत में हेरा फेरी को पसंद करने वाले हर व्यक्ति की भावना को दर्शाती है।
सम्बंधित ख़बरें
61 साल के हुए आमिर खान, किरदार में ढलने के लिए सीखी कई भाषाएं, यूनिक मार्केटिंग से बने ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ पर रामगोपाल वर्मा का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ से प्रेरित है फिल्म
‘राजनीति 2’ पर काम शुरू! प्रकाश झा ने दिया बड़ा अपडेट, क्या फिर साथ दिखेंगे रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ?
‘सैयारा’ पर लगा कॉपी का आरोप! सिंगर-एक्टर अमित जाधव बोले- मेरी शॉर्ट फिल्म ‘ख्वाबों’ से मिलती है कहानी
ये भी पढ़ें- स्पिरिट के लिए तृप्ति डिमरी ने की जमकर मेहनत, फिटनेस पोस्ट शेयर कर मचाया धमाल
इस भावुक अपील के साथ आशीष चंचलानी ने अपने आगामी प्रोजेक्ट की भी जानकारी दी है। वे ‘एकाकी’ नामक हॉरर-कॉमेडी फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म में वह निर्देशन, लेखन, अभिनय और निर्माण सभी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। हाल ही में इस प्रोजेक्ट का फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म ACV स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी। बता दें कि आशीष अपनी बचपन की यादों और चहेते किरदार बाबू भैया को पर्दे पर दोबारा देखने की उम्मीद भी जता रहे हैं।
Hera pheri is incomplete without babu bhaiya ashish chanchlani paresh rawal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
61 साल के हुए आमिर खान, किरदार में ढलने के लिए सीखी कई भाषाएं, यूनिक मार्केटिंग से बने ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’
Mar 14, 2026 | 05:49 AMAaj Ka Rashifal 14 March: शनिवार को इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव! क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?
Mar 14, 2026 | 05:00 AMInternational Pi Day: ब्रह्मांड के हर पहिये में छिपा है यह रहस्यमयी नंबर, क्या आप जानते हैं इसका सच?
Mar 14, 2026 | 04:00 AMमोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब Android फोन होंगे और भी तेज, Google ला रहा नई टेक्नोलॉजी
Mar 14, 2026 | 03:42 AMशनिवार को भूलकर भी इन चीजों का दान न करें, वरना बुरा समय तुरंत सताने लगेगा।
Mar 14, 2026 | 12:04 AMकच्चा आम खाने के ये चौंकाने वाले फायदे! जानकर आज ही खाना शुरू कर देंगे
Mar 13, 2026 | 11:35 PMनवरात्रि में घर के इस कोने की सफाई करना क्यों है सबसे महत्वपूर्ण? जानें क्या कहते हैं शास्त्र।
Mar 13, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM
UP में ब्राह्मण Vs ठाकुर! हालिया विवाद पर खुलकर बोले अविमुक्तेश्वरानंद, सीएम योगी पर भी साधा निशाना- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:11 PM
संसद में बिगड़े सपा सांसद के बोल, लोकसभा में दे रहे थे भाषण, अचानक गुस्से में देने लगे गाली
Mar 13, 2026 | 01:47 PM













