विवादों में फिर घिरी ‘हेरा फेरी 3’, फिल्म के राइट्स को लेकर मचा बवाल, क्या अब और टलेगी शूटिंग?

Hera Pheri 3 Controversy: ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर विवादों में घिर गई है और इस बार फिल्म के राइट्स को लेकर बवाल मच गया है। ऐसे में अब खबरें हैं कि क्या और शूटिंग टलेगी।
Hera Pheri 3 IP Rights Dispute
हेरा फेरी 3 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hera Pheri 3 IP Rights Dispute: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी हेरा फेरी का तीसरा पार्ट एक बार फिर मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है। हेरा फेरी 3 को लेकर लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिल्म की राह में आने वाली रुकावटें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

हाल ही में परेश रावल के साथ हुए विवाद के सुलझने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अब जल्द ही अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी फिर से बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। लेकिन अब फिल्म एक नए कानूनी पचड़े में उलझ गई है।

‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फिर मचा बवाल

इस बार मामला फिल्म के बौद्धिक संपदा (IP) अधिकारों का है। निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और विजय कुमार के बीच राइट्स को लेकर विवाद छिड़ गया है। विजय कुमार का दावा है कि ‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी के सभी अधिकार उनके पास हैं, क्योंकि यह मलयालम फिल्म राम जी राव स्पीकिंग की हिंदी रीमेक है। विजय कुमार के मुताबिक, उन्होंने फिरोज नाडियाडवाला को केवल पहली फिल्म बनाने की अनुमति दी थी। उनका आरोप है कि ‘फिर हेरा फेरी’ भी बिना उनकी इजाजत के बनाई गई थी, हालांकि उस समय उन्होंने कोई कानूनी कदम नहीं उठाया। लेकिन अब जब तीसरे पार्ट की तैयारी हो रही है, तो उन्होंने कोर्ट का रुख किया है।

विवादों के चलते रुकी शूटिंग

बताया जा रहा है कि विजय कुमार ने पहले इस मामले में निर्माता को नोटिस भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई करनी पड़ी। इस विवाद के चलते ‘हेरा फेरी 3’ की शूटिंग फिलहाल अटक गई है।

हालांकि, विजय कुमार ने यह भी संकेत दिया है कि अगर यह राइट्स का विवाद सुलझ जाता है, तो वह फिल्म को मूल तिकड़ी अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ ही बनाना चाहेंगे। यह खबर फैंस के लिए थोड़ी राहत जरूर लेकर आई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ‘हेरा फेरी 3’ की राह में चल रही यह ‘हेरा फेरी’ कब खत्म होगी। क्या फैंस को एक बार फिर बाबूराव, राजू और श्याम की जोड़ी देखने को मिलेगी, या यह फिल्म कानूनी विवादों में ही उलझी रह जाएगी इसका जवाब आने वाला वक्त ही देगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com