धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से नवाजे जाने पर गदगद हुईं हेमा मालिनी, पोस्ट शेयर कर बोलीं- बहुत गर्व है...

Padma Awards 2026: बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। जिसपर हेमा मालिनी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर खुशी जाहिर की है।
Hema Malini was delighted with Dharmendra Padma Vibhushan sharing on social media
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hema Malini Share Post On Dharmendra Padma Vibhushan: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी 2026 की शाम को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और कला के क्षेत्र से कई नाम शामिल थे। इस लिस्ट में दिवंगत अभिनेता सतीश शाह का नाम भी शामिल है, जिन्हें पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

इसके अलावा इस साल पद्म विभूषण से सम्मानित होने वालों में मशहूर गायिका अलका याग्निक और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी का नाम शामिल है। वहीं पद्म श्री के लिए चुने गए कलाकारों में अरविंद वैद्य, गड्डे बाबू, राजेंद्र प्रसाद, आर माधवन, प्रसनजीत चटर्जी भी शामिल हैं।

धर्मेंद्र को सम्मान मिलने पर हेमा मालिनी ने जताई खुशी

ऐसे में धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने इस ऐलान के बाद अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने पति पर बेहद गर्व है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर धर्मेंद्र की एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि सरकार ने उनके फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए अपार योगदान को पहचानते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया।

आपको बता दें, धर्मेंद्र ने पिछले साल यानी निधन 24 नवंबर 2025 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा। हालांकि, वह 89 साल के थे और उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। निधन से पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर और बेटे सनी देओल ने यह निर्णय लिया कि उन्हें घर पर ही देखभाल और इलाज किया जाए।

अभिनेता की पर्सनल लाइफ के बारे में

धर्मेंद्र ने अपने जीवन में दो शादियां की। उनकी पहली शादी 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से हुई, जिससे उनके चार बच्चे हैं: सनी, बॉबी, अजीता और विजेता। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी से दूसरी शादी की, जिनसे उन्हें दो बेटियां हुईं: ईशा और अहाना। धर्मेंद्र की यह पारिवारिक और पेशेवर जिंदगी उन्हें भारतीय सिनेमा का एक अमिट हिस्सा बनाती है।

धर्मेंद्र का योगदान बॉलीवुड में अतुलनीय माना जाता है। उन्होंने एक्शन, रोमांस और ड्रामा सभी शैलियों में अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा और कई पीढ़ियों को मनोरंजन दिया। उनका मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान उनके सिनेमा और भारतीय कला क्षेत्र में योगदान का प्रतीक है।

Navbharat Live
navbharatlive.com