हेमा मालिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की ताकत को सराहा, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट
Hema Malini Women’s Day Post: हेमा मालिनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश साझा किया। उन्होंने कहा कि हर महिला अपने आप में असाधारण है और ईश्वर की अनमोल रचना है।
- Written By: सोनाली झा
हेमा मालिनी (फोटो-सोशल मीडिया)
Hema Malini International Women’s Day Messages: 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्ष और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित होता है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी महिलाओं के लिए प्रेरणादायक संदेश साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए महिलाओं की ताकत, प्रतिभा और उनकी खासियत को सराहा।
हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में कई खूबसूरत फूलों की तस्वीर साझा की, जो अलग-अलग तरह की महिलाओं के गुणों को दर्शाते हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि सभी महिलाओं के लिए एक संदेश हर कोई अपने तरीके से असाधारण है। आप सभी कुशल मल्टीटास्कर हैं, उद्यमी हैं और अनुभवी व्यवसायी भी हैं जिन्होंने कार्य-जीवन संतुलन की कला में महारत हासिल कर ली है। जहां भी हों, याद रखें कि आप ईश्वर की अनूठी और अनमोल रचना हैं। बस अपने तरीके से जीवन का आनंद लेना सीखें।
सशक्त महिला की मिसाल हैं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं। 70 और 80 के दशक में हिंदी सिनेमा पर राज करने वाली हेमा मालिनी को इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में शोले और रजिया सुल्तान जैसी फिल्में शामिल हैं। उस दौर में वह इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में भी शुमार थीं।
सम्बंधित ख़बरें
The Pyramid Scheme को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, बताया कैसे लोगों को बातों में फंसाते हैं एमएलएम नेटवर्क
मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, 11 जून को होगी अहम सुनवाई
Peddi Box Office Collection: छठे दिन लड़खड़ाई ‘पेद्दी’ की रफ्तार, मंगलवार को कमाई में आई बड़ी गिरावट
करीबी दोस्त Kumod Raney के निधन से भावुक हुए सलमान खान, अंतिम संस्कार में नम आंखों से दी अंतिम विदाई
परिवार और करियर दोनों को दिया महत्व
हेमा मालिनी सिर्फ एक सफल अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक मजबूत महिला की मिसाल भी हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक अभिनेत्री ईशा देओल हैं। ईशा ने कई इंटरव्यू में बताया है कि उनकी मां ने हमेशा उन्हें शादी के बाद भी अपने करियर को जारी रखने की सलाह दी थी। हेमा मालिनी का मानना है कि महिलाओं के लिए परिवार और अपनी पहचान दोनों को साथ लेकर चलना बेहद जरूरी है।
राजनीति में भी सक्रिय हैं ड्रीम गर्ल
फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी हेमा मालिनी सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। वह मथुरा से सांसद हैं और राजनीति में भी लगातार अपनी भूमिका निभा रही हैं। आज भी उन्हें देश की सशक्त और प्रेरणादायक महिलाओं में गिना जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उनका यह संदेश कई महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आया है।
