Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Haunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़

Haunted 3D Day 7 Earnings: मिमोह चक्रवर्ती की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है, लेकिन रिलीज के सातवें दिन इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 19, 2026 | 08:53 AM

मिमोह चक्रवर्ती (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Haunted 3D Day 7 Collection: सिनेमाघरों में दर्शकों को डराने आई विक्रम भट्ट और मिमोह चक्रवर्ती की जोड़ी रंग ला रही है। फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती दिनों में जबरदस्त पकड़ बनाकर सबको हैराना में डाल दिया है। इस हॉरर फिल्म ने अपने सामने रिलीज हुईं कई अन्य फिल्मों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। हालांकि, पहले हफ्ते के आखिरी दिन आते-आते फिल्म की कमाई में बदलाव देखने को मिला है, जिसने मेकर्स की चिंता थोड़ी को थोड़ा बढ़ा दिया है।

शुरुआती 6 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद 7वें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई है। बीते गुरुवार को फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने घरेलू बाजार से केवल 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीजिंग के 7वें दिन देश भर के सिनेमाघरों में इस फिल्म के कुल 4,150 शोज चलाए गए, लेकिन सीटों के भरने की रफ्तार काफी धीमी रही।

कामकाजी दिनों के चक्रव्यूह में फंसी फिल्म की कमाई

फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ का अब तक का सफर देखा जाए तो फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 18.65 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गई है। वहीं, अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मिमोह चक्रवर्ती की इस फिल्म ने 15.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

सम्बंधित ख़बरें

26/11 की कहानी भी नहीं बचा सकी फिल्म, ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ का निकला दम!, पहले ही हफ्ते में बुरा हाल

Kajal Aggarwal Birthday: ऐश्वर्या राय की बहन बनकर किया था डेब्यू, ‘मगधीरा’ ने काजल अग्रवाल को बना दिया स्टार

अदा शर्मा की मराठी सिनेमा में धमाकेदार एंट्री, ‘गजरा’ के खौफनाक पोस्टर ने बढ़ाई दर्शकों की बेचैनी

रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ रिलीज के करीब, फिल्म के गाने की शूटिंग पूरी, मेकर्स ने शेयर किया बड़ा अपडेट

शुरुआती दिनों में जो रफ्तार नजर आ रही थी, वह 7वें दिन महज 9 % की ऑक्यूपेंसी पर सिमट कर रह गई. लगातार कम होती दर्शकों की तादाद इशारा कर रही है कि अब इसे केवल वीकेंड का सहारा है।

पहले हफ्ते के वीकेंड की मजबूत बुनियाद पर टिका पूरा सफर

अगर हम फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ के पहले हफ्ते के सफर पर नजर डालें तो इसकी शुरुआत काफी वादे के साथ हुई थी। पहले दिन फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये से खाता खोला था, जो शनिवार को बढ़कर 3.25 करोड़ रुपये और रविवार को 3.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

शुरुआती 3 दिनों की इस मजबूत पकड़ के बाद सोमवार से ही कलेक्शन धीरे-धीरे खिसकने लगा था। सोमवार को जहां 2.20 करोड़ रुपये आए, वहीं मंगलवार को यह 2.00 करोड़ और बुधवार को सिमटकर 1.40 करोड़ रुपये रह गया था।

यह भी पढ़ें: 26/11 की कहानी भी नहीं बचा सकी फिल्म, ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ का निकला दम!, पहले ही हफ्ते में बुरा हाल

भर और सस्पेंस का अनोखा ताना-बाना ढूंढ रहे दर्शक

फिल्म ‘हॉन्टेड 3D’ की कहानी एक ऐसे फिल्म डायरेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी ही फिल्म की रिलीज से ठीक पहले रहस्यमयी तरीके से लापता हो जाता है। इसके बाद मुख्य किरदार देव का दिल टूटता है और वह शांति को ढ़ूढ़ने के लिए पहाड़ों का रुख करता है।

बीते दिन आकड़ों के मुताबिक जहां ‘भारत भाग्य विधाता’ महज कुछ लाख रुपये की कमाई में सिमट कर रह गई, वहीं ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन दोनों के मुकाबले विक्रम भट्ट की फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। आने वाले वीकेंड में भी इस फिल्म की कमाई में एक बड़ा उछाल आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Haunted 3d day 7 collection mimoh chakraborty horror film first week box office report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 08:53 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Entertainment News
  • New Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.