Haunted 3D Day 5: हॉरर का खौफ बना कमाई का हथियार, 5वें दिन में पार किया बड़ा आंकड़ा
Haunted 3D Collection Day 5: विक्रम भट्ट की हॉरर मूवी 'हॉन्टेड 3डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसने शुरुआती 5वें दिनों के अंदर 12.64 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन कर लिया है।
- Written By: यति सिंह
'हॉन्टेड 3डी' फिल्म (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Haunted 3D Collection Day 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर इस समय रोंगटे खड़े कर देने वाले खौफ और सस्पेंस का एक अनोखा दौर देखने को मिल रहा है। दर्शकों के बीच भूतिया कहानियों का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में रिलीज हुई एक हॉरर फिल्म ने बड़े पर्दे पर अपनी ऐसी पकड़ बनाई है कि वर्कडेज में भी सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लंबी लाइन नजर आ रही हैं।
कमजोर शुरुआत के बाद इस फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी की कमाई का ग्राफ जिस तरह तेजी से ऊपर भागा है, उसने फिल्म समीक्षकों को भी हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर आम दर्शक के बीच हो रही चर्चाओं ने इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस का नया सरताज बना दिया है।
बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोटों की हो रही बारिश
फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने अपने बेहतरीन कंटेंट के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली इस हॉरर थ्रिलर ने टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। शुरुआती आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 2.50 करोड़ रुपये के साथ बेहद सधे हुए अंदाज में अपना खाता खोला था।
सम्बंधित ख़बरें
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
18 महीनों से अलग रह रहे हैं अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा, टूटने की कगार पर शादी? जानें क्या है सच्चाई
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
इसके बाद बीते शनिवार यनी रिलीजिंग के दूसरे दिन को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखी गई और फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। रविवार का दिन तो फिल्म के लिए सबसे शानदार रहा, जब दर्शकों ने सिनेमाघरों में भारी भीड़ लगाई और फिल्म के खाते में 3.60 करोड़ रुपये आ गए।
मंडे टेस्ट के बाद मंगलवार को भी दिखा जलवा
फिल्म मेकर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती वीकडेज में दर्शकों को थियेटर्स तक खींचना होता है। सोमवार को फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी ने 2 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था। वहीं, रिलीजिंग के 5वें दिन यानी बीते मंगलवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जो बेहद चौंकाने वाले हैं।
फिल्म ने मंगलवार को भी अपनी रफ्तार धीमी नहीं होने दी और 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह कुल 5 दिनों में फिल्म की कुल कमाई 12.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: फराह खान ने सुनाया ‘तीस मार खान’ का किस्सा, बोलीं- Akshay Kumar हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे
बड़ी फिल्मों को पछाड़कर बनी दर्शकों की पहली पसंद
फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी के साथ बॉक्स ऑफिस पर 2 और हिंदी फिल्में भी रिलीज हुई थीं, जिनमें ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ शामिल हैं। लेकिन कमाई के मामले में ‘हॉन्टेड 3डी’ ने इन दोनों ही फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है।
बीते मंगलवार के आकड़ों के मुताबिक जहां ‘भारत भाग्य विधाता’ महज कुछ लाख रुपये की कमाई में सिमट कर रह गई, वहीं ‘मैं वापस आऊंगा’ ने 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इन दोनों के मुकाबले विक्रम भट्ट की फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। आने वाले वीकेंड में भी इस फिल्म की कमाई में एक बड़ा उछाल आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
