Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Haunted 3D Day 3: डर का डोज बना सुपरहिट, वीकेंड पर हुई नोटों की बारिश

Mimoh Chakraborty Movie Haunted 3D: खराब समीक्षाओं के बाद भी विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' ने अपने पहले वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए कुल ₹9.35 करोड़ की कमाई कर ली है।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 15, 2026 | 11:44 AM

फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' पोस्टर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Haunted 3D Movie Earnings: बीते शुक्रवार को रिलीज हुई एक नई हॉरर फिल्म बिना किसी भारी-भरकम स्टार कास्ट और बिना किसी शोर-शराबे वाले प्रमोशन के रिलीज हुई। फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने अपने पहले ही वीकेंड पर टिकट विंडो पर वो कमाल कर दिखाया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। खराब रिव्यूज मिलने के बाद भी सिनेमाप्रेमियों ने इस फिल्म को हाथों-हाथ लिया है और सिनेमाघरों में भारी संख्या में पहुंचकर सबको चौंका दिया है।

फेमस निर्देशक विक्रम भट्ट की नई हॉरर पेशकश ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ ने सिनेमाघरों में आते ही अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, इस फिल्म ने अपने पहले रविवार को उम्मीदों से कहीं आगे बढ़कर 3.60 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के साथ रिलीज हुई अन्य बड़ी फिल्मों और बड़े सितारों की चमक भी इसके डर के डोज के आगे फीकी पड़ती नजर आ रही है।

3 दिनों में फिल्म ने बटोरे इतने करोड़

‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ इस हॉरर ड्रामा की की कमाई पर नजर डालें तो इसकी शुरुआत ही काफी सधे हुए अंदाज में हुई थी। फिल्म रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ की बेहतरीन ओपनिंग के साथ अपना खाता खोला था।

इसके बाद बीते शनिवार यानी फिल्म रिलीजिंग के दूसरे दिन फिल्म के कारोबार में बढ़ोतरी देखी गई और इस फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये बटोरे। अब इस वीकेंड की शानदार कमाई को मिलाकर इस फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 9.35 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 11.03 करोड़ हो चुका है।

यह भी पढ़ें: Main Vaapas Aaunga Day 3: ‘मैं वापस आऊंगा’ ने वीकेंड पर मचाया धमाल, तीसरे दिन दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

फिल्म बजट के बेहद करीब पहुंची यह कहानी

फिल्म ‘हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट’ की सबसे बड़ी खासियत इसका सीमित बजट होना है। पूरी फिल्म लगभग 15 करोड़ की लागत में बनकर तैयार हुई है। जिस रफ्तार से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा रही हैं। उसे देखकर यह साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म अपने प्रदर्शन के 4 दिन ही अपनी पूरी लागत वसूल कर मुनाफे की राह पर निकल पड़ेगी।

बता दें कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे के साथ-साथ श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी और प्रणीत भट्ट के किरदारों की एक्टिंग को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

Haunted 3d day 3 collection box office collection third day earnings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 11:44 AM

Topics:  

  • Bollywood
  • Entertainment News
  • New Movie

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.