-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Harshad Chopda Reveals Past Suicide Attempt Lock Upp 2
Lock Upp 2 में झलका हर्षद चोपड़ा बरसों पुराना दर्द, कैमरे के सामने सुनाया जिंदगी का काला सच
- Written By: अपूर्वा नायक
Lock Upp 2 में जजमेंट डे के मौके पर खुद को एलिमिनेशन से बचाने के लिए टीवी एक्टर ने अपनी जिंदगी का सबसे गहरा काला सच दुनिया को बताया है। उन्होंने बताया कि किस तरह वे पहले प्यार के गम में टूटे थे।

हर्षद चोपड़ा इमोशनल ब्रेकडॉउन (सौ. डिजाइन फोटो )
Harshad Chopda Lock Upp 2: बेहतर कलाकार वही होता है, जो अपनी असली जिंदगी के दर्द को कभी कैमरे के सामने नहीं आने देता। लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं होता है कि किसी भी कलाकार की जिंदगी आसान हो। कभी-कभी ये कलाकार पर्दे पर ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी के दर्द को भी मुस्कुराहट के पीछे छिपा लेते हैं।
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉकअप 2 में आए दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट को लेकर बवाल मच जाता है। लेकिन हालिया एपिसोड में टीवी के मोस्ट हैंडसम बॉय हर्षद चोपड़ा के जीवन का ऐसा सच बाहर आने वाला है, जो सभी को चौंका देगा। शो से एलिमिनेट होने से बचने के लिए हर्षद अपनी जिंदगी का वो पन्ना खोलने वाले है, जो वो कभी पढ़ना नहीं चाहते थे।
बरसों पुराने दर्द से उठा पर्दा
लॉकअप 2 में जजमेंट डे पर एलिमिनेशन से बचने के लिए कंटेस्टेंट को अपनी जिंदगी के वो काले राज खोलने है, जिसे वो कभी जाहिर नहीं करना चाहते थे। हर्षद ने जजमेंट डे पर खुद को एलिमिनेशन से बचाने के लिए कैमरे के सामने इमोशनल होते हुए अपने जिंदगी के इस सच को उजागर किया। हर्षद ने बताया कि यह घटना उनके पहले रिलेशनशिप के दौरान हुई थी। उनके अनुसार, उस समय भावनात्मक रूप से वह बेहद कठिन दौर से गुजर रहे थे। रिश्ते में आई दरार और लगातार मिल रही तकलीफदेह बातों ने उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह तोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें कुछ समझ नहीं आया और आवेश में आकर उन्होंने अपनी कलाई की नस काट ली। अभिनेता ने यह भी बताया कि उस घटना के निशान आज भी उनके हाथ पर मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
काजल अग्रवाल ने क्यों ठुकराए बड़े ऑफर? मां बनने के बाद बदली सोच, बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए रिजेक्ट
CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’
‘मैं सिर्फ हंसती नहीं, एक्टिंग भी करती हूं’, काम न मिलने पर अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द
लॉक अप-2 में अपूर्वा मुखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री? इस कंटेस्टेंट की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
अस्पताल पहुंचे, फिर पुलिस केस का भी करना पड़ा सामना
हर्षद चोपड़ा ने खुलासा किया कि घटना के तुरंत बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। वह खुद अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने समय रहते उनका इलाज किया। चूंकि मामला आत्महत्या के प्रयास से जुड़ा था, इसलिए पुलिस भी इसमें शामिल हुई। हर्षद ने बताया कि किस तरह उन्होंने कानूनी मामले में फंसने से बचने के लिए पुलिसवालों के सामने हाथ-पैर तक जोड़ लिए थे। उन्होंने माना कि यह दौर उनकी जिंदगी का सबसे कठिन समय था।
ये भी पढ़ें :- Anupama Spoiler: श्रुति के धोखे से टूटेगा क्या टूटेगा अनुपमा का सपना, गौतम की एंट्री से मचेगा बवाल
इस घटना ने बदल दी जिंदगी के प्रति सोच
हर्षद ने बताया कि मौत के इतने करीब पहुंचने के बाद उनकी सोच पूरी तरह बदल गई। उन्होंने खुद से वादा किया कि भविष्य में चाहे परिस्थितियां कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, वह कभी भी खुद को नुकसान पहुंचाने जैसा कदम नहीं उठाएंगे। उनके अनुसार, हर कठिन दौर का सामना धैर्य और हिम्मत के साथ किया जा सकता है।
Harshad chopda reveals past suicide attempt lock upp 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMजंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM
देश की 51% आबादी आपके खिलाफ… चंद्रशेखर आजाद ने संसद में सीट न जीतने का गणित समझाकर दी चुनौती- VIDEO
Jul 20, 2026 | 02:36 PM














