Hardik Pandya Kiss Photo: हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा को किया किस, गोद में उठाकर ली रोमांटिक फोटो
Hardik Pandya Romantic Photo: हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ रोमांटिक फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। एक वीडियो में हार्दिक माहिका के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
हार्दिक पंड्या ने महीका शर्मा को किया किस
Hardik Pandya girlfriend Mahika Sharma: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। मॉडल माहिका शर्मा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि करने के बाद से ही वह सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। मंगलवार शाम हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई फोटोज और वीडियो शेयर किए, जिनमें उनकी गर्लफ्रेंड माहिका भी नजर आईं। इन रोमांटिक और त्योहार से जुड़े पलों ने फैंस का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींच लिया।
एक वीडियो में हार्दिक और माहिका ट्रेडिशनल ड्रेस में कैमरे के सामने पोज़ करते दिख रहे हैं। इसी दौरान हार्दिक अपनी लेडीलव के गाल पर किस करते नजर आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वहीं एक अन्य वीडियो में कपल को पूजा-पाठ करते हुए देखा गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये वीडियो उनकी दिवाली सेलिब्रेशन का हिस्सा है।
माहिका को गोद में उठाते दिखे हार्दिक पंड्या
इसके अलावा, एक ऐसी फोटो भी खूब वायरल हो रही है जिसमें हार्दिक पंड्या माहिका को गोद में उठाए हुए दिख रहे हैं और माहिका ने मिरर सेल्फी क्लिक की है। यह फोटो कपल के क्यूट और रोमांटिक बॉन्ड को दर्शाती है, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया और कमेंट सेक्शन में हार्दिक और माहिका की जमकर तारीफ की।
सम्बंधित ख़बरें
King Budget: ‘किंग’ के बजट को लेकर बड़ा दावा, क्या शाहरुख खान ने सुहाना के डेब्यू के लिए खर्च किए 450 करोड़?
हेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
विक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर
कौन हैं माहिका शर्मा
माहिका शर्मा पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने इकॉनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री हासिल की है, जिसके बाद उन्होंने फुल-टाइम मॉडलिंग और एक्टिंग को अपना करियर बनाया। वह तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे बड़े ब्रांड्स के लिए विज्ञापन अभियानों में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा माहिका ने मनीष मल्होत्रा, अनिता डोंगरे और तरुण तहिलियानी जैसे दिग्गज फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक भी किया है। 2024 में उन्हें इंडियन फैशन अवॉर्ड्स में न्यू एज मॉडल ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया था।
ये भी पढ़ें- ‘तन्वी द ग्रेट’ को मिला फीप्रेस्की अवॉर्ड, खुशी से भावुक हुईं अनुपम खेर की मां
नताशा स्टैंकोविच से अलग हो चुके हैं हार्दिक
माहिका अपने प्रोफेशनल रवैये के लिए भी जानी जाती हैं। एक बार गंभीर आंख संक्रमण के बावजूद उन्होंने एक बड़े फैशन शो में हिस्सा लिया और पूरे आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक किया। हार्दिक पंड्या की पहले नताशा स्टैंकोविच से शादी हुई थी। दोनों ने मई 2020 में शादी की थी और फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह के वचन दोबारा लिए थे। हालांकि, जुलाई 2024 में इस कपल ने आधिकारिक रूप से अलग होने की घोषणा कर दी।
