-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Happy Birthday Salman Khan Life Journey
कभी संगीत, तो कभी क्रिकेट में बनाना चाहते थे अपना करियर, जानें फिर कैसे बने सलमान खान बॉलीवुड के भाईजान
- Written By: अक्सा अंसारी

Happy Birthday Salman Khan
नई दिल्ली: बॉलीवुड (Bollywood) के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) आज 58 साल के हो गए हैं। एक्टर के बर्थडे (Birthday) पर उन्हें उनके फैंस और तमाम सेलेब्स से जमकर शुभकामनाएं मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं की एक दौर वो भी था जब सलमान खान ने एक्टिंग(Acting) में करियर (Career) बनाने का कभी सपना तक नही देखा था। बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Super Star) सलमान खान का फिल्मी करियर काफी चुनौतियों भरा रहा, तो आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर एक नजर डालते हैं उनकी जिंदगी के अनसुने पहलुओं पर।
असली नाम सलमान नहीं
आज से ठीक 57 साल पहले 27 दिसंबर को हिंदी सिनेमा के जाने-जाने राइटर सलीम खान के घर एक बेटे का जन्म हुआ। उस बेटे का नाम रखा गया अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान, जिन्हें आज दुनिया सलमान खान के नाम से जानती है। इंदौर में जन्मे सलमान ने शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर से की थी। फिर जब उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया, तब उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के बांद्रा के सेंट स्टेनिस्लॉस हाई स्कूल से की।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 X Review: आदि-मानव की जोड़ी ने जीता दिल, अजय देवगन की कॉमेडी पर फिदा हुए दर्शक
Rajesh Sharma Health Update:’अफवाहों पर ध्यान न दें’, राजेश शर्मा के असिस्टेंट ने बताया अब कैसी है तबीयत
Alliance Controversy: ‘यहां का माहौल नेगेटिव है…’ सोहेल खान का छलका दर्द, शो में कही दिल की बात
Raghav Juyal Birthday: यूट्यूब से सीखा डांस…फिर बने ‘किंग ऑफ स्लो मॉशन’, फिल्मों में निभाया विलेन का रोल
असली नाम सलमान नहीं था
एक्टिंग से पहले करते थे यह काम
सलमान ने कभी भी एक्टर बनने का ख्वाब नहीं देखा था। शुरुआत में उनका रुझान संगीत में था। वहीं, सलीम खान चाहते थे कि वे क्रिकेटर बनें। सलमान की ख्वाहिश पूरी करने के लिए घरवालों ने घर पर एक म्यूजिक टीचर लगा दिया था। वो म्यूजिक टीचर नाक में बोलता था, गाता भी उसी तरह से था। उसे देख सलमान भी उसी तरह से गाते थे। फिर कुछ दिनों बाद सलमान अपना ने पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगा दिया, मगर कुछ समय बाद वे क्रिकेट से भी परेशान होने लगे।
शुरूआती दिनों में सलमान खान
सलमान खान के करियर की शुरुआत
बेहद कम लोगों को यह बात पता है कि सलमान बहुत अच्छे तैराक हैं, मगर शुरुआत में वे पानी में जाने से डरते थे। उनका यह डर खत्म करने के लिए एक दिन मां सुशीला चरक (सलमा खान) ने पास के कुंए में रस्सी के सहारे उन्हें धकेल दिया था। इस घटना के बाद उनका पानी में जाने का डर खत्म हो गया। इसी तैराकी की कला ने सलमान को उनका पहला ऐड दिला दिया था। 1983 में सलमान ने पहली बार ऐड शूट किया था, जिसमें जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ को भी फीचर किया गया था।
सलमान खान (file photo)
शुरुआत में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर
हर नौजवान के जैसे सलमान भी अपनी लाइफ में कुछ करना चाहते थे। पिता को देख उन्होंने भी राइटिंग की फील्ड में किस्मत आजमाने को सोचा, मगर वक्त के साथ उनका जुड़ाव राइटिंग से खत्म हो गया था। राइटिंग के लिए उन्हें लिखना-पढ़ना पड़ता था, इस कारण उन्होंने राइटर बनने के विचार को त्याग दिया।
फिर उन्होंने फैसला किया कि पिता कहानी लिखेंगे और वे फिल्में डायरेक्ट करेंगे। इसी सपने को पूरा करने के लिए वे डायरेक्शन में उतरे। उन्होंने 1998 की फिल्म फलक में शशिलाल नायर को असिस्ट किया था। इस फिल्म में जैकी श्रॉफ लीड रोल में थे। कुछ समय बाद उन्होंने एक कहानी भी लिखी, लेकिन किसी प्रोड्यूसर ने उनकी फिल्म में पैसा नहीं लगाया। ये देख उन्होंने डायरेक्टर बनने का ख्वाब भी छोड़ दिया।
सलमान खान बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर
पहली फिल्म का अनुभव
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से सलमान ने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में उन्होंने रेखा के देवर का रोल निभाया था। उन्हें यह फिल्म किसी ऑडिशन से नहीं बल्कि इत्तफाक से मिली थी। कहानी सुन उन्होंने फिल्म में काम कर लिया था, लेकिन जब उन्होंने खुद की एक्टिंग देखी तो बहुत शार्मिंदा हुए।
सलमान खान की पहली फिल्म
100 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म
इसके बाद सलमान को ‘हम आपके हैं कौन’, ‘करण-अर्जुन’, ‘बीवी नंबर 1’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा गया था। ‘हम आपके हैं कौन’ भारत में 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली पहली फिल्म थी।
हम आपके हैं कौन
शादी पर क्या बोले सलमान?
ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, संगीता बिजलानी जैसी एक्ट्रेसेस के साथ सलमान की अफेयर की खबरें लाइमलाइट में रही हैं, मगर वे आज भी सिंगल हैं। आप की अदालत शो में सलमान से सवाल किया गया था कि वे कब शादी करेंगे। इस पर उनका कहना था- अभी तो मैं जवान हूं। सही वक्त आने पर मैं शादी जरूर करूंगा। वो मेरी पहली और आखिरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था- लोग शादी पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। मैं इतना अफोर्ड नहीं कर सकता हूं। इस कारण मैं सिंगल हूं।
शादी पर क्या बोले सलमान
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
बात करें सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों की तो कई फिल्मों के साथ सलमान खान लौट रहें हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘द बुल’ करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनेगी। इस फिल्म को डायरेक्टर विष्णु वर्धन डायेरक्ट करेंगे। वहीं सलमान आने वाले दिनों में सिद्धार्थ आनंद की फिल्म टाइगर VS पठान में देखे जाएंगे, जिसमें वे शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। वहीं, आने वाले प्रोजेक्ट्स में किक 2 और दबंग 4 का नाम भी शामिल है। डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म में भी सलमान को देखा जाएगा।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
Happy birthday salman khan life journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में खाद की ‘लिंकिंग’ पर कांग्रेस का विरोध, दोषियों पर MCOCA लगाने की मांग
Jul 10, 2026 | 01:16 PMसागर के नौरादेही टाइगर रिजर्व में बाघिन का रेस्क्यू, भूख और चोट के चलते हो गई थी कमजोर
Jul 10, 2026 | 01:11 PMFIFA World Cup 2026: क्वाटर फाइनल के पहले इंग्लैंड की बढ़ी मुश्किलें, गुएही-राइस की फिटनेस पर सस्पेंस
Jul 10, 2026 | 01:11 PMट्रंप के इस दांव के बाद भड़का युद्ध! यूक्रेन का रूस के तेल ठिकानों पर ड्रोन हमला; मास्को में गहराया ईंधन संकट
Jul 10, 2026 | 01:10 PMकर्नाटक के हॉस्टल में खाने के बाद बिगड़ी 45 से ज्यादा छात्रों की तबीयत, जांच शुरू
Jul 10, 2026 | 01:10 PMGadchiroli News: देसाईगंज में आंगनवाड़ी सेविकाओं का प्रदर्शन, कोरोना काल का बकाया भत्ता देने की मांग
Jul 10, 2026 | 01:03 PMनागपुर: प्री-स्कूलों की मनमानी पर भड़के विधायक प्रवीण दटके; कहा- नर्सरी के बच्चों से वसूली जा रही 1 लाख तक फीस
Jul 10, 2026 | 12:59 PMवीडियो गैलरी

नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM
‘बांकीपुर की जनता हिसाब लेगी’, प्रशांत किशोर का भाजपा पर तीखा हमला | Video
Jul 10, 2026 | 08:23 AM
मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM














