सिनेमाघरों में जादू दिखाने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से मिली हनुमान अंश की टीम, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

Hanuman Ansh CM Yogi Meeting: बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने सीएम योगी आदित्यनाथ से खास मुलाकात की। मुलाकात के फिल्म से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
Hanuman Ansh CM Yogi Meeting
फिल्म हनुमान अंश की टीम और सीएम योगी आदित्यनाथ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का झंडा लहरा रही फिल्म 'हनुमान अंश' का जलवा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड गढ़ने के बीच फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स के लिए एक बेहद खास मौका सामने आया है। अपनी रिलीज के 33 दिन पूरे करने के बाद फिल्म की पूरी टीम लखनऊ पहुंची। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। इस खास मुलाकात के दौरान फिल्म हनुमान अंश की सफलता और उसके आध्यात्मिक पहलुओं से जुड़ी कई अहम बातें शेयर की गईं।

सीएम आवास पर हुई मुलाकात

फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी, प्रोड्यूसर और मुख्य कलाकारों की टीम सीएम योगी से मिलने पहुंची थी। मुलाकात के दौरान मेकर्स ने फिल्म के निर्माण और शूटिंग के दौरान मिले अपने अनुभवों को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

मुख्यमंत्री ऑफिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर की गई हैं। तस्वीरों में टीम के सदस्य काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फिल्म की कोशिशों की सराहना की और टीम को बड़ी सफलता की बधाई दी।

नाथ संप्रदाय और बाबा के चमत्कारों पर चर्चा

इस मुलाकात का सबसे जरूरी हिस्सा फिल्म में दिखाए गए आध्यात्मिक और पौराणिक प्रसंग रहे। मुख्यमंत्री ने फिल्म के उन चुनिंदा सीन में खास रुचि दिखाई, जिनमें गोरक्षनाथ और नाथ संप्रदाय की महान परंपरा का उल्लेख किया गया है।

बातचीत में नीम करौली बाबा और नाथ परंपरा के संतों के बीच के ऐतिहासिक और धार्मिक संबंधों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस मुलाकात ने फिल्म के विषय वस्तु को एक नई गहराई और सम्मान दिया है।

Hanuman Ansh CM Yogi Meeting
Bigg Boss 20: अरिश्फा और आम्रपाली में क्यों हुई तीखी भिड़ंत? पहले हफ्ते ये 4 कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

कलेक्शन के मामले में 170 करोड़ के पास पहुंची फिल्म

आध्यात्मिक ताने-बाने से सजी यह फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर भी नया रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय सिनेमाघरों में 33 दिनों का सफर पूरा करने के बाद यह 150 करोड़ के नेट कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है। वहीं अगर दुनियाभर में इसकी कुल कमाई की बात करें तो यह आंकड़ा अब 170 करोड़ रुपये के मील के पत्थर को छूने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com