5वें मंगलवार को भी बरकरार रहा 'हनुमान अंश' का जादू, 150 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब पहुंची फिल्म

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 33: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है। 33वें दिन भी शानदार कलेक्शन करते हुए फिल्म 150 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है।
Hanuman Ansh Day 33 Collection
फिल्म 'हनुमान अंश' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hanuman Ansh Day 33 Collection: सिनेमाघरों में बिना किसी बड़े सितारे या बड़े बजट के रिलीज हुई फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। शुरुआती हफ्तों में बेहद धीमी रफ्तार करने वाली यह फिल्म अब दर्शकों के दिल में खास जगह बना चुकी है। 33 दिन बीत जाने के बाद भी थियेटर्स में दर्शकों की भारी भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि कंटेंट के आगे बड़े बजट की फिल्में भी फीकी पड़ जाती हैं।

33वें दिन के कलेक्शन में दर्ज की गई बढ़त

खबरों के अनुसार रिलीज के 33वें दिन यानी 5वें मंगलवार को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने मंगलवार को करीब 11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो सोमवार की तुलना में करीब 1 करोड़ रुपये ज्यादा है।

वर्किंग डे होने के बाद भी सिनेमाघरों में लगभग 50 प्रतिशत दर्शकों की मौजूदगी दर्ज की गई, जो किसी भी फिल्म के लिए 5वें हफ्ते में एक बड़ी सफलता मानी जाती है।

150 करोड़ के आंकड़े से बस कुछ कदम दूर

महज 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक भारत में कुल 143.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 169.20 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

फिल्म का यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि अपने पहले वीक में फिल्म हनुमान अंश ने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे हफ्ते में यह आंकड़ा गिरकर 40 लाख पर आ गया था। हालांकि तीसरे और चौथे हफ्ते में वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब देखते रह गए।

Hanuman Ansh Day 33 Collection
बॉक्स ऑफिस पर जारी ‘मिर्जापुर: द मूवी' का भौकाल जारी, 5वें दिन भी फिल्म की धुआंधार कमाई

नीम करोली बाबा की जीवनी ने जीता दिल

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के विचारों और उनके जीवन के प्रसंगों पर आधारित है। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे कलाकार शोभिनव सत्या ने अपनी सहज एक्टिंग से दर्शकों को गहराई से जोड़ा है। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद और पूर्णिमा तिवारी जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन एक्टिंग की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com