Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लापता लेडीज को Oscar में भेजने पर FFI की हो रही फजीहत, खूब फूट रहा लोगों का गुस्सा

ऑस्कर 2025 के लिए लापता लेडीज को भेजे जाने पर एफएफआई की खूब फजीहत हो रही है। फिल्म फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के फैसले और उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाया जा रहा है। हंसल मेहता और आम लोग तंज कस्ते नजर आए हैं। 

  • By अनिल सिंह
Updated On: Dec 18, 2024 | 03:20 PM

ऑस्कर से 'लापता लेडीज' के बाहर होने पर हंसल मेहता ने एफएफआई पर कटाक्ष कियाऑस्कर से 'लापता लेडीज' के बाहर होने पर हंसल मेहता ने एफएफआई पर कटाक्ष किया

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: भारत की तरफ से इस बार ऑस्कर के लिए किरण राव की फिल्म लापता लेडीज को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी के लिए भेजा गया था। लेकिन यह फिल्म ऑस्कर की रेस से बाहर हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया पर गुस्सा निकालते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं फिल्म मेकर हंसल मेहता ने भी फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के स्ट्राइक रेट पर सवाल किया है।

मशहूर फिल्म मेकर हंसल मेहता के मुताबिक दिन-ब-दिन फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया का फिल्म सिलेक्शन करने का तरीका कमतर साबित होता जा रहा है। हंसल मेहता ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर उन 15 फिल्मों की लिस्ट शेयर की है जिन्हें ऑस्कर की रेस में शामिल किया गया है। बदकिस्मती से लापता लेडिज का नाम उस लिस्ट से लापता है। इसी पर हंसल मेहता ने तंज कसा है और लिखा है फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक बार फिर कर दिखाया उनका स्ट्राइक रेट और साल दर साल फिल्मों का चयन कमल का है।

ये भी पढ़ें- लापता लेडीज पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने दी प्रतिक्रिया

हंसल मेहता ने जब यह मुद्दा उठाया तो आम लोगों को भी हंसल मेहता का जमकर सपोर्ट मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लापता लेडीज को ऑस्कर में भेजे जाने के फैसले लेकर फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया पर सवाल उठाते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर हंसल मेहता की ही पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, जूरी को खुद पर शर्म आनी चाहिए। वहीं एक अन्य यूज़र ने यह लिखा है कि लापता लेडीज से बेहतर फिल्म भी कतार में थी लेकिन फिर भी लापता लेडीज को ऑस्कर में भेजा गया।

सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने मजेदार कमेंट किया है लिखा है, इंडियन फिल्म लापता। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के फैसले पर संस्थान की जमकर फजीहत हो रही है। सिर्फ हंसल मेहता और सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं, बल्कि इस विषय पर चर्चा गली और नुक्कड़ पर भी हो रही है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि अपनी इस फजीहत से फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया कोई सबक लेता है या फिर उनका फिल्मों का चुनाव का तरीका जस का तस रहता है।

Hansal mehta and netizens take a dig at ffi after laapataa ladies out of oscar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2024 | 03:20 PM

Topics:  

  • Laapataa Ladies

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.