Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Movie: डेविड धवन की कॉमेडी का तड़का, वरूण धवन की मस्ती, जानें फिल्म का रिव्यू
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी 'है जवानी तो इश्क होना है' में कॉमेडी, रोमांस और कन्फ्यूजन का भरपूर तड़का लेकर आई है।
- Written By: यति सिंह
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Movie Review: सिनेमाघरों में जब भी डेविड धवन और वरुण धवन की पिता-पुत्र की जोड़ी कोई नई कहानी लेकर आती है, तो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन की उम्मीद होती है। इस बार यह जोड़ी ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापस लौटी है। फिल्म को लेकर लंबे समय से सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था और अब इसके रिलीज होते ही दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की लाइव प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। सिनेमाघरों से आ रही शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म दर्शकों को नब्बे के दशक के उस दौर की याद दिला रही है जहां केवल कॉमेडी, ढेर सारी उलझनें और गानों का बोलबाला हुआ करता था।
सिनेमा घरों में गूंजी हंसी और ठहाकों की आवाज
फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया और बॉक्स ऑफिस के बाहर दर्शकों ने अपनी राय साझा करनी शुरू कर दी है। ज्यादातर दर्शक वरुण धवन की जबरदस्त एनर्जी और उनकी पुरानी कॉमिक टाइमिंग की खुलकर तारीफ कर रहे हैं। तो कई लोगों का कहना है कि फिल्म में ऐसे कई सीन हैं जो सिनेमाघरों में दर्शकों को थियेटर में जोर-जोर से हंसने पर मजबूर कर देते हैं। वरुण धवन और फिल्म के अन्य किरदारों के बीच की जुगलबंदी दर्शकों को पुरानी गोविंदा स्टाइल फिल्मों की याद दिला रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Mehmood Death Anniversary: संघर्ष, सफलता और मुस्कान…मूंगफली बेचने वाला लड़का कैसे बना कॉमेडी सम्राट?
Surya Birthday: जब ज्योतिका के लिए पिता के सामने डट गए थे सूर्या, प्यार के लिए लड़ी बड़ी लड़ाई
Dhamaal 4 Collection Day 12: हॉलीवुड के तूफान के बीच ‘धमाल 4’ का धमाका, 12वें दिन भी अजय देवगन ने छापे करोड़ों
तारा सुतारिया से इश्क, कियारा आडवाणी पर आया दिल! ‘टॉक्सिक’ में यश का दिखेगा नया अंदाज
फिल्म के पहले दिन की कमाई
फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक बेहतरीन शुरुआत करने की ओर बढ़ रही है। फिल्म अपने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 से 8 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।
फिल्म को मुख्य रूप से सिंगल स्क्रीन और मास बेल्ट के दर्शकों से काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। अगर दर्शक आने वाले वीकेंड पर बड़ी संख्या में सिनेमाघरों का रुख करते हैं, तो इसके कलेक्शन में एक बड़ा उछाल दिखने की संभावना हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Kailash Kher: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कैलाश खेर, भस्म आरती का बनें हिस्सा, लिया बाबा का आशीर्वाद
दो शादियों और बच्चों के बीच फंसा मुख्य किरदार
‘है जवानी तो इश्क होना है’ फिल्म की कहानी एक बेहद अजीब और उलझन भरे विषय पर आधारित है जो दर्शकों को हंसने-हंसाने का पूरा मौका देती है। फिल्म में वरुण धवन ने जसविंदर उर्फ जस्स नाम के एक वेडिंग फोटोग्राफर का किरदार निभाया है। कहानी में जस्स की शादी बानी यानी मृणाल ठाकुर से होती है, लेकिन कुछ समय बाद बच्चों की चाहत को लेकर दोनों के बीच मतभेद हो जाते हैं और बात अलग होने तक पहुंच जाती है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ डेविड धवन की एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म है, जो पूरी तरह के साथ कन्फ्यूजन, कॉमेडी और अफरातफरी को अपनाती है। वरुण धवन की जबरदस्त एनर्जी, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े का अच्छा साथ और खूब हंसाने वाले पलों के साथ, यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक मजेदार अनुभव देती है।
