Sunita Ahuja Statement: ‘मैं मेनोपॉज से गुजर रही हूं’, सुनीता आहूजा का बड़ा बयान, क्या गोविंदा को कर देंगी माफ
Sunita Ahuja Menopause Comment: सुनीता आहूजा ने पति गोविंदा संग रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा 40 साल का रिश्ता आसानी से खत्म नहीं होता और बदलाव होने पर माफ करने की गुंजाइश है।
- Written By: सोनाली झा
सुनीता आहूजा और गोविंदा (फोटो- सोशल मीडिया)
Govinda Sunita Ahuja Relationship: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के रिश्ते में अनबन और तलाक की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। हालांकि, गणेश चतुर्थी के मौके पर दोनों ने साथ नजर आकर इन खबरों को खारिज कर दिया था।
अब अपने लेटेस्ट व्लॉग में सुनीता आहूजा ने एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि 40 साल का रिश्ता यूं ही खत्म नहीं हो सकता। सुनीता ने कहा कि मैं हमेशा इमोशनल रहूंगी क्योंकि 40 साल का रिश्ता रातों-रात नहीं टूटता, लेकिन अब मैं मजबूत दिल वाली बन गई हूं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सालों तक चुप रहने से उनकी सोच बदली है।
सुनीता आहूजा ने कही ये बात
सुनीता ने कहा कि कई लोगों ने उनकी मासूमियत का फायदा उठाया, लेकिन अब वह अपने हक के लिए आवाज उठाना जानती हैं। उन्होंने कहा कि मैं हर औरत से कहती हूं कि अपने अधिकार के लिए लड़ो। पहले मैं परिवार की इज्जत की वजह से चुप रहती थी, लेकिन अब गोविंदा और मैं दोस्त हैं, तो मैं सिर्फ उनकी बात क्यों सुनूं? जब उनसे पूछा गया कि क्या वह गोविंदा को माफ कर सकती हैं, तो सुनीता ने इसे पूरी तरह नकारा नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
‘दुल्हनिया ले आएगी’ का नया गाना ‘कर ले शादी’ रिलीज, महेश मांजरेकर-खुशाली कुमार की प्यारी बॉन्डिंग ने जीता दिल
Satluj Movie Leak: रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हुई ‘सतलुज’, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जताई नाराजगी
Explainer: दिलजीत की फिल्म ‘सतलुज’ OTT पर बैन, क्या है जसवंत सिंह खालड़ा की कहानी, क्यों मचा है इस पर बवाल?
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं सुनीता आहूजा
उन्होंने कहा कि आप कभी नहीं जानते। वह मेरा बचपन का प्यार है। अगर वह बदल जाएं और हमारे हिसाब से चलें, तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी। उनके इस बयान से साफ है कि रिश्ते में सुधार की गुंजाइश अभी भी मौजूद है। सुनीता ने यह भी कहा कि लगातार मीडिया कवरेज ने उन्हें इमोशनल रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने खुलकर बताया कि वह मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं और इस समय उन्हें अपने पति और बच्चों के सपोर्ट की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- सलीम खान की हुई इमरजेंसी सर्जरी, डॉक्टर ने दी बड़ी हेल्थ अपडेट, जानें कैसी है हालत
सुनीता आहूजा ने स्ट्रेस पर की बात
सुनीता आहूजा ने कहा कि यह वह उम्र नहीं है जहां मैं इतना स्ट्रेस झेल सकूं। इस समय परिवार का साथ जरूरी है, न कि दबाव। सुनीता आहूजा के इस बयान ने एक बार फिर गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को तेज कर दिया है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में यह जोड़ी अपने रिश्ते को किस दिशा में लेकर जाती है।
