Govinda के सेक्रेटरी शशि प्रभु ने दुनिया से कहा अलविदा, दोस्त की अंतिम विदाई में फूट-फूट कर रोए एक्टर, वीडियो वायरल
एक्टर गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है। वहीं अंतिम विदाई देते हुए रोते नजर आए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में किसी खास को खोने का दर्द उनके चेहरे पर साफ दिख रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों छाए हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने किसी खास को खो दिया है। दरअसल, गोविंदा ने सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है। वहीं शशि प्रभु के अंतिम संस्कार में गोविंदा पहुंचे थे। जहां पर उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे। गोविंदा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हालांकि, गोविंदा के सेक्रेटरी शशि प्रभु लंबे समय से गोविंदा के साथ थे। दोनों प्रोफेशनल के साथ अच्छे दोस्त भी थे। गोविंदा के स्ट्रगल के दिनों में शशि उनके साथ थे। एक दोस्त के जाने से गोविंदा टूट गए हैं। वहीं वायरल वीडियो में गोविंदा को किसी अपने के खोने का दर्द साफ दिख रहा है।
बता दें, गोविंदा को जैसे ही शशि प्रभु के निधन के बारे में पता चला तो वो अंतिम दर्शन के लिए वहां पहुंच गए। इस दौरान गोविंदा पूरे समय अपनी आंखों से बहने वाले आंसू पोछते हुए नजर आए। उनके चेहरे पर दोस्त को खोने का दुख साफ नजर आ रहा है। दूसरी तरफ, गोविंदा को रोता देखकर उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Kapil Sharma के शो में समय रैना और रणवीर अहलावादिया की एंट्री, फैंस बोले- लग रहा है आखिरी एपिसोड
Pati Patni Aur Woh 2 का ट्रेलर रिलीज, तीन रिश्तों के बीच फंसे आयुष्मान खुराना, जानें कब दस्तक देगी फिल्म
Vijay Deverakonda Film: विजय देवरकोंडा की फिल्म में रश्मिका मंदाना की दोस्त की एंट्री ! बजट पर आया नया अपडेट
इस वायरल वीडियो पर उनके फैंस भी ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। वो शशि प्रभु की आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। एक ने लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दूसरे ने लिखा कि गोविंदाजी मत रोइए।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मालूम हो, बीते कुछ दिनों से गोविंदा सुर्खियों में बने हुए थे। उनके और पत्नी सुनीता के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं। जिसके बाद एक्टर के मैनेजर ने इस पर रिएक्ट किया था। इसके बाद गोविंदा की पत्नी सुनीता ने ऐसी बातें बोल दी थीं जिसके बाद सभी को लगने लगा था कि ये कपल अलग हो रहा है। लेकिन फिर एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें गोविंदा की पत्नी कहती दिखी थीं, मेरे और गोविंदा को कोई माय का लाल नहीं है, जो अलग कर सकता है। वहीं हाल ही में गोविंदा का बर्थडे सेलिब्रेशन का भी वीडिया सामने आया था। जिसमें उनकी दोनों और पत्नी सुनीता भी नजर आई थी।
