Swara Bhasker ने बॉडी शेमिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिलाओं का शरीर ग्लैमर के लिए नहीं, ट्रोलर्स को दिया जवाब
Swara Bhasker Post Pregnancy: स्वरा भास्कर ने प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। स्वरा भास्कर ने कहा कि महिलाओं का शरीर सिर्फ ग्लैमर के लिए नहीं होता।
- Written By: सोनाली झा
स्वरा भास्कर (फोटो- सोशल मीडिया)
Swara Bhasker Body Shaming: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर मुद्दों पर अपने बात रहती हैं। इतना ही नहीं फैंस को भी स्वरा भास्कर की बेबाकी काफी पसंद है। इसी कड़ी में उन्होंने बॉडी शेमिंग करने वालों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़े वजन को लेकर की जा रही बॉडी शेमिंग को लेकर ट्रोलर्स के नेगेटिव कमेंट्स का जवाब सख्त अंदाज में दिया।
स्वरा भास्कर ने बताया कि महिलाओं के शरीर का मकसद सिर्फ सुंदर दिखना या ग्लैमर नहीं है। स्वरा ने हाल ही में अपनी साल 2018 की पुरानी फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। इस फोटो पर कई यूजर्स ने उनके वजन को लेकर तंज कसे। स्वरा ने इस पर पलटवार करते हुए 2018 वाली फोटो और अपनी बेटी राबिया को गोद में लिए हालिया फोटो का कोलाज पोस्ट किया।
स्वरा भास्कर ने कही ये बात
स्वरा ने लिखा कि यह मुद्दा है जिस पर मैं बार-बार अपनी बात रखूंगी। बच्चे को जन्म देने के बाद मेरे शरीर में जो बदलाव आए हैं और मैंने अजनबियों की समय-सीमा के अनुसार वजन कम न करने का फैसला किया है, इसके लिए मुझे बहुत गुस्सा और नाराजगी झेलनी पड़ी है। स्वरा ने आगे कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद ‘वापस पहले जैसी’ बनने की कोशिश करना क्रूरता है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
स्वरा भास्कर ने मां बनने पर की बात
स्वरा ने लिखा कि एक बार जब आप मां बन जाती हैं तो जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। पुराने पतले शरीर को आदर्श मानकर खुद पर दबाव डालना गलत है। हमारे शरीर ने एक पूरा इंसान पाला है, उसे जन्म दिया है और दूध पिलाया है। इसमें बदलाव आना स्वाभाविक है और यह बिल्कुल ठीक है। स्वरा ने कहा कि उनका अभिनय कौशल उनके वजन या पारंपरिक सुंदरता के मानकों से जुड़ा नहीं है।
स्वरा भास्कर की फिटनेस
एक्ट्रेस ने महिलाओं पर लगातार सुंदर और फिट दिखने के दबाव की भी आलोचना की। उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं के शरीर को सेक्सुअलाइज करने और ग्लैमर के लिए इस्तेमाल करने का सिलसिला बंद होना चाहिए। यह किसी का काम नहीं है कि वह दूसरों के शरीर पर कमेंट करे। महिलाएं अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीने के हकदार हैं। फिटनेस और सेहत जरूरी है लेकिन बॉडी शेमिंग बिल्कुल गलत है।
