गोविंदा की मां ने बेटे को दी थी चेतावनी, बोलीं- सुनीता को छोड़ दोगे तो भिखारी बन जाओगे
गोविंदा और सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक इंटरव्यू मे सुनीता ने कहा कि उनकी शादी को किसी की नजर लग गई है। उनकी सास ने अपने बेटे गोविंदा को एक चेतावनी दी थी।
- Written By: सोनाली झा
गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो- सोशल मीडिया)
मुंबई: 80 और 90 के दशक के सबसे चमकते सितारों में से एक गोविंदा ना केवल अपनी फिल्मों और डांसिंग स्टाइल के लिए मशहूर रहे हैं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है। हाल ही में उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में उनके रिश्ते की गहराई और संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी सास यानी गोविंदा की मां से जुड़ा एक ऐसा किस्सा भी साझा किया।
सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब मेरी और गोविंदा की शादी हुई, तो वह अपने बड़े परिवार के साथ रहते थे, लेकिन मैं उनसे बहुत प्यार करती थी। आज भी, मैं अपनी सास की वजह से गोविंदा के घर पर रह रही हूं। उन्होंने गोविंदा से कहा था कि चीची, अगर तुम सुनीता को छोड़ दोगे, तो तुम भिखारी बन जाओगे। मुझे यह डायलॉग आज भी याद है।
हाल ही में गोविंदा और सुनीता की शादी टूटने की अफवाहों ने खूब तूल पकड़ा था, लेकिन सुनीता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता किसकी नजर लग गई। मैं किसी को भी अपने पति को मुझसे दूर नहीं जाने दूंगी। सुनीता ने बताया कि जहां उनकी सास बेहद सपोर्टिव थीं, वहीं उनके पिता इस शादी के खिलाफ थे। उन्होंने बताया कि मेरे पापा मेरी शादी में भी नहीं आए थे। उन्होंने मेरे लिए हॉलैंड में एक लड़का भी पसंद कर लिया था, लेकिन मेरा प्यार सच्चा था। मैं केवल 15 साल की थी जब मैंने गोविंदा का हाथ थामा।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
ये भी पढ़ें- जावेद अख्तर ने की विराट कोहली के रिटायरमेंट पर निराशा व्यक्त
गोविंदा और सुनीता की पहली मुलाकात तब हुई जब गोविंदा अपनी बी कॉम की पढ़ाई पूरी कर रहे थे और सुनीता 9वीं कक्षा में थीं, वह अपनी बहन के घर पर रहती थीं, जो गोविंदा के मामा की पत्नी थीं। एक मुश्किल शुरुआत के बावजूद दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। इस जोड़े ने 1986 में शादी की थी. कपल ने चार साल तक अपनी शादी को छुपाए रखा था। आज, वे दो बच्चों, टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा के माता-पिता हैं।
