गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, अफेयर के आरोपों पर दी सफाई, बोले- मैंने कभी किसी हीरोइन को गलत नजर से नहीं देखा
Govinda Personal Life: बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैल रही अफवाहों पर पहली बार सफाई दी। उन्होंने बताया कि पुराने प्यार के मामले को गलत तरीके से पेश किया गया।
- Written By: सोनाली झा
गोविंदा और सुनीता आहूजा (फोटो- सोशल मीडिया)
Govinda Affair Rumors: बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 और सुपरस्टार गोविंदा ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अफवाहों पर पहली बार खुलकर बयान दिया। लंबे समय तक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर चुप्पी साधे रखने वाले गोविंदा ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन के प्यार और प्रोफेशनल लाइफ के अनुभव शेयर किए।
गोविंदा ने कहा कि उन पर लग रहे आरोपों में मुख्य व्यक्ति उनका बचपन का प्यार है। उन्होंने बताया कि प्यार के मामले में यह कभी ठीक से नहीं चला। अब जो प्यार हो रहा है, वह किसी के सोचने के मुताबिक बुढ़ापे का है। एक्टर ने साफ किया कि यह कोई वर्तमान संबंध नहीं है, बल्कि पुराने समय की बातें हैं, जिन्हें मीडिया और अफवाहों के कारण बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।
गोविंदा ने कही ये बात
अपने प्रोफेशनल जीवन और फिल्मों में काम करने के तरीके के बारे में बताते हुए गोविंदा ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को परेशान नहीं किया। उन्होंने कहा कि मैंने चार सुपरस्टार, मिस यूनिवर्स हीरोइन के साथ काम किया है। मैंने कभी उनकी तरफ नहीं देखा। कोई भी मेरी हीरोइन यह नहीं कह सकती कि मैंने उन्हें तंग किया या अपमानित किया। मैं अपने निर्देशकों और नायिकाओं का हमेशा आभारी रहा हूं।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
गोविंदा ने मां की सीख को अपनाया
गोविंदा ने यह भी बताया कि उनकी मां ने उन्हें जीवन और परिवार के महत्व के बारे में सिखाया। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने कहा, अगर तुम परिवार के चार सदस्यों की दुनिया के बारे में सोचोगे, तो एक दिन वे तुम्हें धोखा देंगे। दुनिया तुमसे प्यार कर रही है। गोविंदा ने बताया कि यह सीख उन्हें अपने जीवन और प्रोफेशनल फैसलों में हमेशा मार्गदर्शन देती रही।
ये भी पढ़ें- वध 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका, पहले दिन की कमाई में KGF और बाहुबली को भी छोड़ा पीछे
गोविंदा की पर्सनल लाइफ
गोविंदा ने कहा कि जो नाम लिया जा रहा है, उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं कि आज वह चुप है। इतने में तो यंगस्टर्स भी उससे बेहतर हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादी 1987 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं बेटी टीना और बेटे यशवर्धन। टीना ने 2015 में बॉलीवुड में डेब्यू किया, जबकि यशवर्धन भी जल्द ही अभिनय में कदम रखने वाले हैं।
